अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ के कारण बिपाशा बसु ने शुरू की थी मॉडलिंग, ठुकरा चुकी हैं विनोद खन्ना का ऑफर

Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। साल 2001 में फिल्म अजनबी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं बिपाशा बसु एक सफल मॉडल भी रह चुकी हैं। जानिए बिपाशा के बारे में दिलचस्प बातें...

Bipasha Basu
Bipasha Basu 
मुख्य बातें
  • बिपाशा बसु आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
  • बिपाशा को मॉडलिंग करने की सलाह अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया ने दी थी।

Bipasha Basu facts: एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। बिपाशा बसु फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल रह चुकी हैं। बिपाशा बसु के पिता एक सीविल इंजीनियर थे। वहीं, उनकी मम्मी एक हाउसवाइफ हैं। बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2002 में फिल्म राज से मिली थी।  

बिपाशा ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया ने दी थी। बिपाशा बसु ने कहा,  'कोलकाता के एक होटल में मेरी और मेहर की मुलाकात हुई थी। तभी उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने एक मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसके कुछ दिन बाद मेरा सिलेक्शन हो गया।' गौरतलब है कि कॉन्टेस्ट के जज विनोद खन्ना थे। विनोद खन्ना ने उन्हें अक्षय खन्ना की फिल्म डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र का ऑफर दिया था। हालांकि, बिपाशा ने इसे मना कर दिया था।   

Bipasha Basu: Bipasha Basu is enjoying spending time with her family | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: ऐसे खूबसूरत और फिट रहती हैं बिपाशा बसु,जानें स्किन से लेकर बालों तक की कैसे करती हैं केयर

ट्रक ड्राइवर की कॉलोनी में रहती थीं बिपाशा
मुंबई मिरर से बातचीत में बिपाशा ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मैं जब अमेरिका से भारत लौटी तो मुझे मेरे ऑर्गनाइजर्स ने कलिंगा कॉलोनी में एक अपार्टमेंट में ठहराया था। ये ट्रक ड्राइवर्स की कॉलोनी थी। बिपाशा ने बताया कि मुझे वहां पर काफी डर लगता था। मैं सुबह घर से जल्दी निकल जाती थी। मैं हमेशा अपने पास एक हथौड़ी रखती थी। हालांकि, मुझे कभी इसके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी।'

Bipasha Basu turns bride again! - Times of India

जॉन अब्राहम से था अफेयर
बिपाशा बसु जॉन अब्रहाम के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में रही हैं। साल 2003 में दोनों ने फिल्म जिस्म में काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। 

Kasautii Zindagii Kay fame Karan Singh Grover and wife Bipasha Basu open up on having a baby, say 'We have left it all upon God' - Times of India

साल 2014 में जॉन अब्राहम ने नए साल के मौके पर अपने फैन्स को बधाई देते हुए लिखा था- ‘इस साल आपकी जिंदगी में भी प्यार और खुशियां आएं, लव जॉन और प्रिया।’ इस ट्वीट के बाद दोनों अलग हो गए। बिपाशा बसु ने फिर करण सिंह ग्रोवर से शादी की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर