Bobby Darling Then and Now: लाइमलाइट से दूर अब ऐसी दिखनी लगी हैं बॉबी डार्लिंग, शादी से लेकर पैरेलिसिस अटैक तक, विवादों में रही है लाइफ

Bobby Darling Then and Now Photo: बॉबी डार्लिंग पिछले कई वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। अब काफी वक्त बाद बॉबी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जानिए अब कैसी दिखती हैं बॉबी डार्लिंग...

Bobby Darling
Bobby Darling 
मुख्य बातें
  • बॉबी डार्लिंग का एक नया फोटो सामने आई है।
  • बॉबी पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं।
  • बॉबी ने सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म देखने के बाद फोटो शेयर की है।

Bobby Darling New Photos: बॉबी डार्लिंग पिछले कई साल से लाइमलाइट से दूर हैं। चाहे सेक्स चेंज करना हो या फिर शादी में आ रही परेशानी बॉबी डार्लिंग अक्सर विवादों में रहती थीं। साल 1999 से लेकर साल 2014 तक फिल्मों में एक्टिव रही बॉबी डार्लिंग की लाइफ में एक समय भी आया था जब उन्हें जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अब लंबे अरसे के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में बॉबी डार्लिंग को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया है। इतने साल में बॉबी का लुक काफी बदल गया है। वह लो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। वह पहले से काफी अलग लग रही है। बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling Makeover) ने चश्मा पहना हुआ है। मास्क को चेहरे से नीचे लटका रखा है। यही नहीं, वह काफी  मैच्योर भी लग रही हैं। फोटो के साथ बॉबी डार्लिंग ने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में बॉबी ने बताया कि वह आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी देखकर लौट रही हैं।

bobby darling latest photos

विवादों में रही है लाइफ 
बॉबी डार्लिंग का असली नाम पंकज शर्मा है। उन्हें बेहद कम उम्र में पता चला कि वह एक ट्रांसजेंडर हैं। जब वह एक टीनएजर थीं तो उनकी मां का निधन हो गया।  बॉबी ने साल 1999 में ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रही हैं। साल 2009 में उन्होंने सच का सामना शो में अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी शो के जरिए वह एक बार फिर अपने पिता से मिली थीं। बॉबी डार्लिंग एलजीबीटी के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाती रही हैं। 

bobby darling latest photos

पति पर लगाए थे आरोप 
बॉबी डार्लिंग ने साल 2015 में कहा था कि वह भोपाल के बिजनेसमैन रमनीक शर्मा से शादी करने वाली हैं। साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, साल 2017 में बॉबी डार्लिंग ने पति पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 

bobby darling latest photos

साल 2018 में रमनीक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक वक्त उन्हें पैरालिसिस अटैक भी झेलना पड़ा था। अब बॉबी की फोटो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही वापसी कर सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर