बॉलीवुड के खिलाफ जहर उगलती है दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड मेहविश हयात, अब भारत से लगाई मदद की गुहार!

Dawood Ibrahim Girlfriend Mehwish Hayat: पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही के बीच पाक एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बॉलीवुड से मदद की गुहार लगाई है। मेहविश हयात दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं।

Mehwish Hayat
Mehwish Hayat 
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ कहर बरपा रही है।
  • पाकिस्तान की एक्ट्रेस मेहविश हयात में बॉलीवुड से मदद की गुहार लगाई है।
  • मेहविश बॉलीवुड के खिलाफ काफी जहर उगल चुकी है।

Dawood Ibrahim Girlfriend Mehwish Hayat: पाकिस्तान के कई प्रांतों में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। इस बाढ़ में लगभग 1,508 लोगों की जान ले ली है। यही नहीं, लगभग 18 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा 400 पुल भी तबाह हो गए। इस आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिणी सिंध प्रांत हुआ है। मुसीबत की इस घड़ी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बॉलीवुड से मदद की मांग की है! गौरतलब है कि मेहविश कई मौकों पर बॉलीवुड के खिलाफ बोलती आई हैं। 

मेहविश हयात ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड से मदद की मांग की है। मेहविश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड की चुप्पी हैरान करने वाली है। इंसानियत किसी भी तरह की राष्ट्रीयता, रंग और धर्म को नहीं जानती हैं। अब उनके लिए ये सही समय है कि राजनीति से ऊपर उठा जाए। पाकिस्तान में मौजूद अपने फैंस के लिए चिंता करें। हम सभी लोग दर्द से गुजर रहे है, आपके एक या दो शब्द भी काफी है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मेहविश हयात अब पूरी तरह से राजनीति में शायद उतरने का मन बना चुकी हैं।  

Also Read: Pakistan Floods: पाकिस्तान में शांति से शौच करना भी मुश्किल, बाढ़ ने ऐसा कर दिया हाल

ऐसे हुई थी दाऊद इब्राहिम से पहली मुलाकात
मेहविश हयात और डॉन दाऊद इब्राहिम के बीच करीबियों की शुरुआत एक आइटम नंबर से हुई थी। पाकिस्तानी के आइटम सॉन्ग को डॉन ने एक बार देखा था। साल 2019 में मेहविश को पाकिस्तान के सबसे बड़े नागरिक अवॉर्ड तमगा-ए- इमतियाज से नवाजा गया। ये पाकिस्तान का चौथा सबसे बड़ा अवॉर्ड है। उस वक्त ये माना गया कि मेहविश को ये अवॉर्ड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सिफारिश पर दिया गया। पाकिस्तान के अंदर मेहविश को ये अवॉर्ड दिए जाने का काफी विरोध भी हुआ था। 

 
मेहविश को एक के बाद एक कई पाकिस्तानी फिल्में भी मिल रही थी। इसके पीछे भी दाऊद का हाथ होने का कयास लगाया जा रहा था। मेहविश को डॉन की गुड़िया कहा जाने लगा। मेहविश ने राजनीति में आने पर पहले भी ये जाहिर किया था कि वो प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर