Doctor Strange 2: केजीएफ 2 के बाद अब डॉक्टर स्ट्रेंज 2 का शानदार कलेक्शन, पहले दिन की बंपर कमाई

Doctor Strange in multiverse of Madness Box Office collection: मार्वल की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज सीजन 2 ने पहले दिन शानदार कमाई की है। हालांकि, फिल्म दिन स्पाइडरमैन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

Doctor Strange 2
Doctor Strange 2 
मुख्य बातें
  • मार्वल की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज 2 ने पहले दिन शानदार कमाई की है।
  • फिल्म ने पहले दिन 28 से 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • डॉक्टर स्ट्रेंज 2 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

Dr Strange in the Multiverse of Madness Box Office Collection: मार्वल की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज छह मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 की लहर के बावजूद फिल्म को भारत में शानदार ओपनिंग मिली है। हालांकि, फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडरमैन नो वे फ्रॉम होम से ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है।  

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक डॉक्टर स्ट्रेंज 2 ने पहले दिन 27.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये मार्वल स्टूडियोज की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर स्ट्रेंज 2 ने पहले दिन 28 से 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को उत्तर भारत में काफी अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली है। इसके अलावा टिकट रेट ज्यादा होने के कारण भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई है। आपको बता दें कि डॉक्टर स्ट्रेंज 2 भारत में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।   

Also Read: एडवांस बुकिंग में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 की बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी स्पाइडरमैन और एवेंजर्स का रिकॉर्ड

ऐसा है मार्वल फिल्मों का कलेक्शन
साल 2018 के बाद से ही मार्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। साल 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने पहले दिन 31.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड फिल्म का कलेक्शन 94.30 करोड़ रुपए था। इसके बाद साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 53.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 350 करोड़ रुपए से अधिक था। वहीं, साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडरमैन नो वे होम ने पहले दिन 32.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने वीकेंड में 108.37 रुपए की कमाई की।

डॉक्टर स्ट्रेंज पार्ट 2 में बेनिडिक्ट कंबरबैच लीड रोल में हैं। फिल्म में एलिजाबेथ ऑल्सन भी हैं। ये फिल्म साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का दूसरा पार्ट है। फिल्म को पहले पार्ट के डायरेक्टर स्कॉट डेरिक्सन ने डायरेक्ट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर