Guru Randhawa Birthday: 37 करोड़ के मालिक हैं गुरु रंधावा, मर्सिडीज से लेकर इन लग्जरी कारों का है कलेक्शन

Birthday Special: गुरु रंधावा का जन्म साल 1991 में हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। उन्होंने महज 30 साल की उम्र में अपना एक मुकाम बना लिया है। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

Guru Randhawa net worth, Guru Randhawa singer, Guru Randhawa birthday
Guru Randhawa Birthday  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में की थी
  • उनका हाई रेटेड गबरू गाना काफी पॉपुलर हुआ था
  • उनकी इनकम हर साल करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ रही है

Guru Randhawa Net Worth: जब भी इंडियन पंजाबी संगीत की बात आती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम गुरु रंधावा का आता है। उनके गाए गाने लोगों की जुबां पर छाए रहते हैं। हाई रेटेड गबरू से लेकर सूट सूट करदा जैसे सुपरहिट गानों के चलते वह म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। साल 1991 में गुरुग्राम में जन्मे रंधावा ने बहुत कम उम्र में एक बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है। वह करीब 37 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उनके पास बीएमडबल्यू, मर्सिडीज और लेंबॉर्गिनी जैसी कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। आज वह अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रंधावा एक गीतकार, गायक, अभिनेता, निर्माता, संगीतकार आदि के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 से की थी, तब से वह आज तक दुनिया भर में अपना नाम कमा रहे हैं। वह लोगों के पसंदीदा सिंगरों में से एक हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ गायन कौशल के कारण उन्होंने बहुत कम समय में काफी प्रॉपर्टी बना ली है। वह एल्बम, लाइव कॉन्सर्ट, फिल्मों और दूसरे कामों से मोटी कमाई करते हैं। 

guru randhawa

एक दिन के चार्ज करते हैं 10 लाख रुपए

गुरु रंधावा की प्रॉपर्टी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वह कॉन्सर्ट और लाइव शो भी करते हैं। वह लाइव शो में एक दिन के करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो और एड से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। उनकी इनकम हर साल लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक औसतन हर साल वह करीब 50 लाख रुपए तक कमाते हैं। 

इन लग्जरी चीजों का है शौक

गुरु रंधावा ने बेहद कम समय में अपनी पहचान बना ली है। वह लग्जरी गाड़ियों और बाइकों का शौक रखते हैं। उनके पास कई ऐसी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। इनमें बीएमडबल्यू से लेकर मर्सिडीज तक शामिल है। रंधावा की पसंदीदा कार रोल्स रॉयल्स है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी बाइके भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर