Aditya Roy Kapur Birthday: फिल्मों से पहले VJ की नौकरी करते थे आदित्य रॉय कपूर, नही मिला स्टार किड जैसा लॉन्च

Facts about Aditya Roy Kapur: आज आदित्य रॉय कपूर का 35वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म लूडो में नजर आने वाले अभिनेता के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Aditya Roy Kapur
आदित्य रॉय कपूर 
मुख्य बातें
  • फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के बेटे और विद्या बालन के देवर हैं आदित्य
  • कभी VJ की नौकरी करते थे अभिनेता, फिल्मों में नहीं मिली स्टार किड जैसी लॉन्चिंग
  • लंदन ड्रीम्स में सपोर्टिंग रोल के साथ की थी एक्टिंग की शुरुआत

मुंबई: आदित्य रॉय कपूर का जन्म साल 1985 में मुंबई में हुआ था। फिल्म लंदन ड्रीम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आदित्य ने अपना डेब्यू भले ही लंदन ड्रीम से किया था, लेकिन उनको शोहरत मिली साल 2003 में मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 से जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था।

अपने एक दशक पुराने करियर में आदित्य ने तकरीबन 12 फिल्में की जिनमें आशिकी 2, ये जवानी है दीवानी, फितूर, ओके जानू ,कलंक, मलंग, सड़क 2 और लूडो जैसी फिल्में शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे। 

स्कूल से कॉलेज तक:
आदित्य रॉय कपूर मुंबई में ही पले-बढ़े हैं। उन्होंने मुंबई के नामी कॉलेज सैंट जेवियर से आपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है।

इस परिवार से रखते हैं ताल्लुक (Aditya Roy Kapur Father and Family):
आदित्य, फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुनाल रॉय कपूर के छोटे भाई और विद्या बालन के देवर हैं। क्योंकि विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है।

कभी करते थे VJ की नौकरी:
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आदित्य कपूर एक लोकप्रिय VJ हुआ करते थे। उन्होंने अपना VJ का करियर तब स्टार्ट किया था जब वह महज 19 साल के थे। साल 2008 में उन्होंने अपनी VJ की नौकरी छोड़ दी और फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने निकल पड़े।

फिल्म लंदन ड्रीम से किया डेब्यू (Aditya Roy Kapur first film):
आदित्य रॉय कपूर ने बॉलीवुड में शुरुआत सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म लंदन ड्रीम से किया था। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी जिसमें अदित्य सपोर्टिंग रोल में थे।

फिर साल 2010 में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म एक्शन रिप्ले में भी उन्होंने बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया। इसका मतलब यह भी कह सकते हैं कि आदित्य को किसी स्टार किड की तरह लीड रोल में लॉन्चिंग नहीं मिली।

मोहित सूरी की आशिकी-2 से मिली पहचान:
बॉलीवुड में 2009 से काम कर रहे आदित्य रॉय कपूर को साल 2013 में मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 से पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर ने भी काम किया था। इसके बाद उनकी ये जवानी है दीवानी फिल्म आई जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खूब चली।

ड्रीम टीम बॉलीवुड का रह चुके हैं हिस्सा:
साल 2016 में आदित्य ड्रीम टीम बॉलीवुड नामक एक म्यूजिक टूर का हिस्सा रह चुके हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन जैसे सितारे थे। इन सभी ने अमेरिका में परफॉर्म भी किया था।

श्रद्धा कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने की उड़ी थीं अफवाहें:
फिल्म आशिकी 2 के रिलीज के बाद सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस पर कोई बात नहीं की।

आदित्य रॉय कपूर का सोशल मीडिया:
आदित्य रॉय कपूर पिछले साल ही इंस्टाग्राम पर आए हैं। इस वक्त आदित्य के 1.7 मिलीयन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं।  फेसबुक पर आदित्य के 1.6 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, ट्विटर पर उनकी अभी तक कोई भी ऑफिशियल आईडी नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर