कितने करोड़ के मालिक हैं पद्मश्री कैलाश खेर, जानें सुरों के जादूगर ‌की नेटवर्थ समेत मजेदार फैक्ट्स 

Happy Birthday Kailash Kher: अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मदहोश कर देने वाले गायक कैलाश खेर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। यहां जानें कैलाश खेर की नेटवर्थ, अवाॅर्ड्स‌ और अन्य रोचक बातें‌ 

Kailash Kher Birthday, Bollywood Singer Kailash Kher Birthday Net Worth, Awards And Interesting Facts
Kailash Kher  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कैलाश खेर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • सुरों के जादूगर का जन्म 7 जुलाई 1973 को मेरठ में हुआ था।
  • खेर के पिता एक पारंपरिक लोक गायक थे। 

Happy Birthday Kailash Kher: सुरों के जादूगर कैलाश खेर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैलाश खेर एक भारतीय प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं जिन्हें भारतीय लोक संगीत और सूफी संगीत के लिए जाना जाता है। कैलाश खेर को पंडित कुमार गंधर्व, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, पंडित भीमसेन जोशी और कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान से गाने की प्रेरणा मिली है। पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में हुआ था। वह एक कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता मेहर सिंह खेर एक भारतीय लोक गायक थे। बचपन से ही उन्हें संगीत से प्यार था और इसी में उनकी रुचि थी। कहा जाता है कि 4 साल की उम्र से ही कैलाश खेर ने संगीत में अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया था। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है। 

पढ़ें- फिल्म 'जुग जुग जियो' की कमाई में 13वें दिन भी आई कमी, जानें कुल कलेक्शन

कितना है कैलाश खेर का नेटवर्थ?

कैलाश खेर बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। Thepersonage के अनुसार, कैलाश खेर की नेटवर्थ 35 मिलियन डॉलर है। उनकी अर्निंग 2 से 5 मिलियन है। वर्ष 2001 में जब कैलाश खेर मुंबई आए थे तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जिंगल गाकर की थी। एक बार कैलाश खेर ने बताया था कि मुंबई आने के बाद उन्हें एक जिंगल गाने के लिए ऑफर मिला था जिसकी वजह से उन्हें पहचान तो नहीं मिली लेकिन उन्हें 5000 रुपए जरूर मिले थे जो उनके लिए बहुत जरूरी थे। इसके बाद उन्होंने टीवी और रेडियो कमर्शियल्स के लिए जिंगल गाना शुरू कर दिया था। 

कैलाश खेर को मिले यह सम्मान

जिंगल गाने के बाद खेर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करने लगे थे। उनकी किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म अंदाज में एक गाना मिला। इस फिल्म में उनका गाना 'रब्बा इश्क ना होवे' बहुत फेमस हुआ था। इसके बाद उनका गाना 'अल्लाह के बंदे' को भी ढेर सारा प्यार मिला था जिसकी वजह से बॉलीवुड में उनकी पहचान बननी शुरू हो गई थी। वर्ष 2017 में कैलाश खेर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ उन्हें कई अवाॅर्ड्स भी मिल चुके हैं जिनमें स्टार स्क्रीन अवाॅर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड, GiMA अवॉर्ड, इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड और इंडियन टेली अवॉर्ड समेत कई शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर