Maniesh Paul Daughter: मनीष पॉल की बेटी सायशा की सादगी के दीवाने हुए फैंस, गणेश विसर्जन से वायरल हुआ वीडियो

Actor Maniesh Paul Daughter: गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त को पूरे देश में मनाया गया। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति स्थापित किया। सोशल मीडिया पर मनीष पॉल और उनकी बेटी का एक वीडियो सामने आया है।

Maniesh Paul
Maniesh Paul 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
  • मनीष पॉल ने शेयर की अपनी वाइफ के साथ फोटो।
  • गणपति उत्सव में बेटी के साथ नजर एक्टर मनीष पॉल।

Maniesh Paul Daughter Saisha Video. 31 अगस्त को पूरे बॉलीवुड ने धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया है। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित की थी। फिल्म जुग जुग जियो के एक्टर मनीष पॉल ने भी अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। मनीष ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसके अलावा एक वीडियो में मनीष पॉल अपनी बेटी सायशा के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट हैं।  

वीडियो में मनीष पॉल (Maniesh Paul) अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट पहना हुआ है। मनीष पॉल एक प्रोटेक्टिव पिता की तरह अपनी बेटी की केयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी मनीष पॉल की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी बेटी सायशा की सादगी को भी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि मनीष पॉल की बेटी इतनी जल्दी बड़ी हो गई हैं। मनीष पॉल ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह अपनी वाइफ संयुक्ता के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रहे हैं। 

Also Read: गणेश जी की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से कपिल शर्मा तक इन सेलेब्स के घर गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे

 साल 2011 में बने थे पिता
मनीष पॉल ने अपनी स्कूल फ्रेंड संयुक्ता से शादी की थी। मनीष और संयुक्ता एक बेटी और बेटा के पैरेंट्स हैं। मनीष पॉल साल 2011 में बेटी सायशा के पिता बने थे। वहीं, साल 2016 में वह बेटे युवान के पिता बने थे। मनीष पॉल के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में स्टार प्लस के सीरियल संडे टैंगो को होस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया था। मनीष ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने स्टार के शो 'घोस्ट बना दोस्त' में घोस्ट का रोल निभाया था।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनीष पॉल आखिरी बार फिर जुग जुग जियो में नजर आए थे। इशके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी को होस्ट किया था। अब वह फिल्म जट एंड जूलियट के रीमेक में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर