महिमा चौधरी से लेकर मीनाक्षी शेषाद्री तक, कभी बॉलीवुड में बोलती थी इन एक्ट्रसेस की तूती, जानिए कहां हो गईं गुमनाम

आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिला था। लेकिन अब ये अभिनेत्रियां गायब हो गई हैं। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में।

meenakshi sheshadri and Mahima Chaudhary
meenakshi sheshadri and Mahima Chaudhary   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में हर शख्स पैसा और शोहरत कमाना चाहता है
  • बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को मिली थी शोहरत जो हो गईं गुमनाम
  • इस लिस्ट में महिमा चौधरी से लेकर ममता कुलकर्णी तक का नाम है शामिल

बॉलीवुड में हर शख्स नाम और पैसा कामना चाहता है। कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो रातोंरात स्टार बन गईं और लोगों के दिल पर राज करने लगी। लोग इन एक्ट्रेसेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। आइए उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जिनका करियर पीक पर था, लेकिन बाद में वो गुमनाम हो गईं।

महिमा चौधरी

फिल्म परदेस से महिमा चौधरी रातोंरात स्टार बन गईं। एक्ट्रेस का करियर बुलंदी पर था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन कुछ समय बाद एक्ट्रेस की फिल्में सिनेमाघरों में ज्यादा चली नहीं और बाद में वो बड़े पर्दे से गायब हो गईं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से वापसी कर रही हैं।

भाग्यश्री

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस की जिद ने उनका करियर खत्म कर दिया। एक्ट्रेस इन दिनों डांस इंडिया डांस सुपर मॉम शो जज कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की उठी मांग, आतंकवादी के साथ काम करने पर भड़के फैन्स

ममता कुलकर्णी

mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी की खूबसूरती और एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ड्रग और विकी गोस्वामी के प्यार में पड़ गई। इसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने विकी गोस्वामी से कभी शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने आध्यात्म की राह चुन ली और एक किताब भी लिखी है।

मीनाक्षी शेषाद्री

80 और 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्री की गिनती टॉप एक्ट्रसेस में होती थी। उनकी फिल्म दामिनी आज भी दर्शकों को याद है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने शादी कर ली और अपने पति के साथ अमेरिका में सेटल हो गईं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और लोगों को डांस सीखाती हैं।

मंदाकिनी

राम तेरी गंगा मैली हो गई से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गईं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। एक्ट्रेस का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़ा और वो धीरे- धीरे लाइमलाइट से दूर हो गईं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद अपने बेटे के साथ म्यूजिक एलब्म से कम बैक कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर