रणवीर सिंह के बाद अब ऊर्फी जावेद के फैशन पर आया इस बॉलीवुड सेलिब्रिटी का दिल 

Masaba Gupta Praised Uorfi Javed: रणवीर सिंह के बाद अब ऊर्फी जावेद को‌ एक और बाॅलीवुड सेलिब्रिटी का साथ मिल गया है। उनके फैशन सेंस की अब नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता दीवानी हो गई हैं। 

Masaba Gupta Praised Uorfi Javed, Masaba Gupta On Uorfi Javed's Fashion Sense
Uorfi Javed  |  तस्वीर साभार: Instagram

Masaba Gupta Praised Uorfi Javed: धीरे-धीरे अब ऊर्फी जावेद बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज को भी अपना दीवाना बनाती जा रहीं हैं। रणवीर सिंह के बाद अब एक और बाॅलीवुड सेलिब्रिटी ने ऊर्फी जावेद को ‌उनके फैशन सेंस के लिए पसंद किया है। इन दिनों मसाबा गुप्ता ओटीटी पर अपने चैट शो के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी चैट शो के दौरान मसाबा गुप्ता ने ऊर्फी जावेद की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह‌ ऊर्फी से बहुत कुछ सीखना चाहती हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि किसी भी डिजाइनर या ब्रांड के मुकाबले ऊर्फी जावेद बहुत मेहनत कर रही हैं। उन्होंने ऊर्फी जावेद के चॉइसेज को 10 में से 10 मार्क्स दिए और कहा कि वह‌ हर एक चीज को लेकर बहुत मेहनत कर रहीं हैं। 

Also Read: मुसम्मी के जूस से शुरू हुई थी Meena Kumari- Kamal Amrohi की लव स्टोरी, शादी के बाद रखी थी ये तीन शर्तें


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर