मीका सिंह की आवाज सुनकर डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट, भाई दलेर मेहंदी की सिफारिश भी नहीं आई काम

Mika Singh Birthday: मीका सिंह 10 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गाने दे चुके मीका सिंह दलेर मेहंदी के भाई हैं। जानिए मीका सिंह से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Mika SIngh
Mika Singh 
मुख्य बातें
  • मीका सिंह 10 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • मीका सिंह को पहचान गाने सावन में लग गई आग से मिली थी।
  • मीका सिंह का नाम कई बड़े विवादों में रह चुका है।

Mika Singh Birthday: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह 10 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। मीका सिंह का वास्तविक नाम अमरीक सिंह है। मस्तमौला अंदाज, लीक से हटकर आवाज और अक्सर विवादों में रहना वाले मीका सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका सिंह पंजाबी पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी के भाई भी हैं। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत भाई के बैंड में बतौर गिटारिस्ट की थी। 

मीका सिंह ने बड़े भाई दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने 'डर दी रब रब' कंपोज किया था। मीका सिंह खुद ये गाना गाना चाहते थे। स्टूडियो पहुंचे तो डायरेक्टर तैयार हो गए लेकिन, मीका सिंह की आवाज को सुनकर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई स्टूडियो के चक्कर काटे। हालांकि, उन्हें हर जगह से निराशा ही मिली थी। मीका सिंह ने इसके बाद अपना खुद का एल्बम लॉन्च करने का फैसला किया। इस एल्बम का सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आया। इसके बाद मीका सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।    

Also Read: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मीका सिंह, प्राइवेट जेट से करते हैं दुनिया की सैर

प्राइवेट जेट के मालिक
मीका सिंह अरबों की नेटवर्थ के मालिक हैं। मीका एक वक्त केवल 500 रुपए के लिये गाना गाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह  6 मिलियन डॉलर यानी 450 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आलीशान फार्महाउस के अलावा लेटेस्ट सीरीज की कई गाडि़यां हैं। उन्हें बाइक चलाना भी काफी पसंद है। मीका सिंह उन चुनिंदा सेलेब्स में से हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। आपको बता दें कि मीका सिंह के नाम कई विवाद भी हैं। मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सरेआम लिपलॉक किया था।

मीका सिंह इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। सिद्धू मूसेवाला और सिंगर के.के के निधन के कारण मीका सिंह ने ये फैसला लिया है। मीका सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्य हमारे समाज के लिए धब्बा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मीका सिंह के बर्थडे के मौके पर उनका स्वंयंवर शो मीका दी वोहटी लॉन्च हो रहा है। इसके जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हन चुनेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर