मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने खरीदा सपनों का घर, पूजा के समय ऑटो चालक पिता हुए भावुक

Miss India First Runner Up Manya Singh buys Home: मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप रहीं मान्या सिंह तक चर्चा में आई थीं जब वह ऑटो से अपने घर पहुंची थीं। अब मान्या ने अपने पैरेंट्स के को घर तोहफे में दिया है।

Miss India First Runner Up Manya Singh
Miss India First Runner Up Manya Singh 
मुख्य बातें
  • मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप रहीं मान्या सिंह ने खरीदा मुंबई में घर
  • गृह प्रवेश की पूजा के समय ऑटो चालक पिता हुए भावुक
  • मान्या ने अपने पैरेंट्स के को घर तोहफे में दिया है

Manya Singh buys Home in Mumbai: वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 में फर्स्ट रनर अप मान्या सिंह तब चर्चा में आई थीं जब वह खिताब लेकर ऑटो से अपने घर पहुंची थीं। यूपी से ताल्लुक रखने वाली मान्या एक रिक्शा चालक की बेटी हैं। कुशीनगर में पैदा हुईं मान्या ने अपने पोस्ट में लिखा था कि वह कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, बिना भोजन के रातें बिताती थीं और चंद रुपए बचाने के लिए मीलों पैदल चलती थीं। नींद और मीलों पैदल चलती हैं। वह किताबों और कपड़ों के लिए तरस गईं और इस तरह मान्या ने बताया कि कैसे भाग्य उनके पक्ष में कभी नहीं रहा था।

अब मान्या एक बार फिर चर्चा में हैं। मान्या ने अपने पैरेंट्स के को घर तोहफे में दिया है। उन्होंने यह घर सपनों के शहर मुंबई में खरीदा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनके नए घर की झलक साफ देखने को मिल रही है। मान्या के घर की पूजा और गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

मान्या सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नए घर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियोज में वह अपने पैरेंट्स के साथ पूजा करती दिखाई दे रही हैं। पूजा के समय उनके पिता भावुक हो गए और उनके आंसू छलक गए। मान्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मान्या सिंह 406। 

बेटी की पढ़ाई के लिए गिरवी रखे थे गहने

माता-पिता ने मान्या की परीक्षा की फीस का भुगतान करने के लिए जो भी थोड़े बहुत गहने उनके थे, उन्हें गिरवी रख दिया था। जिस माता पिता ने बेटी के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, उस बेटी ने आज उनका कर्ज उतारा है। जो कभी छोटे से घर में रहते थे, बेटी ने उनकी सारी परेशानी दूर करते हुए आलीशान घर खरीदकर दिया है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर