Moon Moon Sen Bday: रॉयल परिवार की बहू हैं एक्ट्रेस मुनमुन सेन, बेटी के जन्म के बाद फिल्मों में पहनी थी बिकिनी

Moonmoon Sen Birthday: मुनमुन सेन का आज बर्थडे है। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मुनमुन सेन एक वक्त बोल्डनेस में जीनत अमान और परवीन बॉबी को भी टक्कर देती थीं। जानिए मुनमुन सेन से जुड़ी बातें...

Moonmoon Sen
Moonmoon Sen 
मुख्य बातें
  • पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन सेन का आज 67वां बर्थडे है।
  • मुनमुन सेन की गिनती एक वक्त सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में होती थीं। 
  • मुनमुन सेन ने हिंदी के अलावा बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है

मुंबई. बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन सेन का आज 67वां बर्थडे है। मुनमुन सेन गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी हैं। मुनमुन सेन की गिनती एक वक्त सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में होती थीं। 

 मुनमुन सेन ने हिंदी के अलावा बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई पहले शिलांग फिर कोलकाता से की थी। 

 मुनमुन सेन ने अपने करियर की शुरुआत में ही शादी कर ली थी। उन्होंने 1978 में त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले भरत देव वर्मा से शादी की। वहीं, उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद फिल्मों में डेब्यू किया। 

बोल्डनेस में परवीन बॉबी को दी टक्कर 
80 के दशक आते-आते मुनमुन सेन ने बोल्डनेस के मामले में जीनत अमान और परवीन बॉबी को पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने फिल्म अंदर बाहर से डेब्यू किया था। इसमें अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। 

पहली ही फिल्म में उन्होंने बेहद अवतार दिखाया। इसके बाद उन्होंने कई मैग्जीन के कवर पेज के लिए बिकिनी फोटोशूट भी किए थे। फिल्म में 'सिरिवेनेला' में बेहतरीन अदाकारी पेश करने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ने मुनमुन सेन को सहायक कलाकार के नंदी अवॉर्ड से नवाजा गया। 

बेटियां हैं एक्ट्रेस 
मुनमुन सेन की दोनों बेटिया- राइमा सेन और रिया सेन एक्ट्रेस हैं। राइमा सेन का जन्म साल 1979 में हुआ था। इसके अलावा उनकी दूसरी बेटी रिया सेन भी एक एक्ट्रेस हैं।

एक्ट्रेस के अलावा मुनमुन सेन राजनीति में भी एक्टिव हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में  नौ बार सांसद रह चुके कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बासुदेव आचार्या को भारी अंतर से हराया। 2019 के लोकसभा चुनावों में मुनमुन को भाजपा के बाबुल सुप्रियो के सामने हार का सामना करना पड़ा।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर