साउथ के इन 8 सुपरस्टार्स की इंस्टाग्राम पर है जबरदस्त फैन फॉलोइंग, महेश बाबू और प्रभास से काफी आगे है ये एक्टर

Popular instagram accounts of South Superstars: साउथ के ये 8 सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर हैं। लिस्ट में रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स का नाम नहीं है।

Most followed South Superstars on Instagram
महेश बाबू और प्रभास।  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स हों या साउथ के एक्टर सभी के लिए अब फैंस से सीधे जुड़े रहने का सबसे अच्छा जरिया सोशल मीडिया है। ज्यादातर सेलेब्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का जमकर इस्तेमाल कर रहें हैं। सेलेब्स इस प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हैं बल्कि फैंस के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते हैं। क्या आपको मालूम है कि इंस्टाग्राम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री कौन से सुपरस्टार्स बेहद पॉपुलर हैं? चलिए आपको साउथ के उन 8 सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

विजय देवरकोंडा 

'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले साउथ एक्टर हैं। उनकी महेश बाबू और प्रभास से भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 10.5 मिलियन (एक करोड़ 5 लाख)  फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते फिर भी उनके फैन बैस दमदार है।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने यह आंकड़े छूने पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। अल्लू के अब 10.3 मिलियन यानी एक करोड़ा तीन फॉलोअर्स हो चुके हैं। 

दलकीर सलमान

लोग दलकीर सलमान की एक्टिंग के दीवाने तो हैं ही, साथ ही उनके लुक्स और क्यूट स्माइल को भी खूब पसंद किया जाता है। दलकीर ढेर सारे प्यार के लिए अक्सर फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन (71 लाख) फॉलोअर्स हैं।

महेश बाबू

महेश बाबू की ज्यादातर सोशल मीडिया पोस्ट फिल्म अनाउंसमेंटऔर विशेष अवसरों तक ही सीमित होती है। लेकिन जब भी वह अपने बच्चों, पत्नी की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं तो हमेशा वायरल होते हैं। महेश के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन यानी 64 लाख फॉलोअर्स हैं। 

प्रभास

बाहुबली स्टार प्रभास के इंस्टग्राम पर महेश बाबू से कम फॉलोअर्स हैं। महेश की तरह प्रभास भी कभी-कभार कोई पोस्ट शेयर करते हैं। प्रभास के इस प्लेटफॉर्म पर 6 मिलियन (60 लाख) फॉलोअर्स हैं। 

यश

केजीएफ फिल्म से अचानक देश के अलग-अलग राज्यों में छा जाने वाले यश का जलवा भी कम नहीं है। कन्नड़ एक्टर के इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन (46 लाख) फॉलोअर्स हैं।

विजय सेतुपति

विजय सेतुपति हाल ही में इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हुए हैं। अब वह अक्सर पोस्ट करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर विजय के फॉलोअर्स की संख्या 3.5 मिलियन (35 लाख) है।

 राण चरण

राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। उनकी इंस्टाग्राम फीड शर्टलेस और जिम के फोटोज से भरी है। राम चरण के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन यानी 34 लाख फॉलोर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर