प्रकाश झा के पास नहीं थे किराए के पैसे, फुटपाथ पर गुजारी थी रातें, पांच साल तक मां-बाप से नहीं की बात

Prakash Jha Birthday: प्रकाश झा 27 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। राजनीति, गंगाजल, आरक्षण जैसी फिल्मों के डायरेक्टर प्रकाश झा के पास एक वक्त किराए देने के पैसे तक नहीं थे। जानिए डायरेक्टर के बारे में दिलचस्प बातें।

Prakash Jha
Prakash Jha 
मुख्य बातें
  • डायरेक्टर प्रकाश झा 27 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • प्रकाश झा फिल्म मेकर नहीं बल्कि पेंटर बनना चाहते थे।
  • प्रकाश झा ने संघर्ष के दिनों में फुटपाथ पर रातें गुजारी थी।

Prakash Jha Facts: आरक्षण, गंगाजल, सत्याग्रह जैसी फिल्मों के डायरेक्टर प्रकाश झा 27 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बिहार के बेतिया में जन्में प्रकाश झा पेंटर बनना चाहते थे। साल 1973 में मुंबई में उन्होंने धर्मा फिल्म की शूटिंग देखी तब तय किया कि वह एक फिल्म मेकर बनेंगे। प्रकाश झा ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ से की थी। 

प्रकाश झा (Prakash Jha) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'एक ऐसा दौर था जब उनके पास किराया देने के लिए भी पैसे नहीं थे। उनकी जेब में केवल 300 रुपए थे। उन्होंने कैमरे के साथ घर छोड़ दिया था। यही नहीं, उन्होंने जुहू के फुटपाथ में रातें गुजारी थी। इसके अलावा उनके अपने माता-पिता के साथ भी रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। उन्होंने पांच साल तक उनसे बात तक नहीं की थी। प्रकाश झा ने गंगाजल, अपहरण, राजनीति, सत्याग्रह जैसी फिल्मों में काम किया हैं।   

दीप्ति नवल से की थी शादी
प्रकाश झा ने साल 1985 में एक्ट्रेस दीप्ति नवल से शादी की थी। ये शादी 17 साल तक चली थी। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। दीप्ति और प्रकाश ने एक बेटी को गोद लिया था। बेटी का नाम दिशा प्रकाश हैं।  दिशा अपने पिता की फिल्म राजनीति में कॉस्ट्यूम डिजाइनर रह चुकी हैं। प्रकाश झा ने अजय देवगन के साथ कई हिट फिल्में दी है। इसमें गंगाजल, राजनीति जैसी फिल्में शामिल हैं। प्रकाश झा को समाजिक सरोकारों वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Deepti Naval with her ex-husband Prakash Jha and daughter Disha during the premiere of the play Ek Mulaqat presented by Bombay Times - Photogallery

इन पार्टियों से लड़ा चुनाव
प्रकाश झा ने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। वह तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2004 लोकसभा चुनाव में उन्होंने चंपारण से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गए थे। 

Prakash Jha

साल 2009 में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से पश्चिमी चंपारण से कैंडिडेट थे। ये चुनाव भी वह हार गए थे। साल 2014 में वह जनता दल यूनाइटेड की तरफ से पश्चिम चंपारण के प्रत्याशी थे। ये चुनाव भी वह हार गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर