हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को झेलनी पड़ा था ये सब, कहा- 'अपने ही लोगों से मिली निगेटिविटी'

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बहुत कम वक्त में नया मुकाम बनाया है। प्रियंका ने अब इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने ही लोगों से नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। जानिए क्या कहा प्रियंका ने...

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में काम करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
  • प्रियंका ने बताया कि उन्हें अपने ही लोगों से नकारात्मकता मिली है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह वही लोग हैं जो मुझे काफी लंबे वक्त से जानते हैं।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा की किताब Unfinished फरवरी में रिलीज हुई। ये किताब कुछ ही वक्त में बेस्ट सेलर बन गई हैं। प्रियंका ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हॉलीवुड में काम करते हुए किन चीजों का सामना करना पड़ता है।     

बीबीसी से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मुझे अक्सर अपने लोगों (दक्षिण एशियाई समुदाय) से निगेटिविटी का सामना करना पड़ता है। मैं कई लोगों में सुरक्षा की भावना को नोटिस करती हूं।'

प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, 'कई ऐसे भी लोग हैं जिनमे बुराई और नकारात्मकता की भावना देखने को मिलती है। यह वही लोग हैं जो मुझे काफी लंबे वक्त से जानते हैं।'

प्रियंका ने कहा- 'उंगलियों में गिन सकते हैं'
प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, 'भारत में बहुत कम दक्षिण भारतीय अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आप उन्हें अपनी उंगलियों में गिन सकते हैं। हम अपने जैसे लोगों के लिए इंडस्ट्री में अधिक अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए इतनी नकारात्मकता क्यों?'

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी कलिंग के बारे में बताया, 'मैं कुछ महीने पहले मिंडी से बात कर रही थी और उनसे पूछ रही थी कि ऐसा क्यों है कि आपको अपने ही समुदाय से इतनी नकारात्मकता देखने को मिलती है।'

किताब में खोले थे ये राज 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि जब वह अमेरिका में रहकर अपनी दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं तब उनका बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं। 

एक दिन प्रियंका बॉब के साथ बैठकर मूवी देख रही थीं तभी उनकी मौसी आ गईं। मौसी को आता देख प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया लेकिन वह मौसी के हाथ लग गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने उनकी मां से खूब शिकायत की थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर