Puneeth Rajkumar last rites: सुपरस्‍टार पुनीत राजकुमार का आज शाम होगा अंतिम संस्‍कार, दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में जुटी फैंस की भीड़

Puneeth Rajkumar funeral: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। उनके अचानक दुनिया को अलविदा कहने से फैंस और सेलेब्‍स दुखी हैं। उनका अंतिम संस्‍कार आज शाम बेंगलुरु में किया जाएगा।

Puneeth Rajkumar last rites, Actor Puneeth Rajkumar
Puneeth Rajkumar last rites 
मुख्य बातें
  • बेटी के यूएस से लौटने का हो रहा इंतजार
  • दिल का दौरा पड़ने से गई एक्‍टर की जान
  • पुनीत राजकुमार के निधन पर सेलेब्‍स ने जताया दुख

Puneeth Rajkumar last rites: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 30 अक्टूबर की शाम को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आखिरी पलों में पुनीत की बेटी वंदिता मौजूद रहे इसके लिए उनके संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह दोपहर तक दिल्‍ली पहुंच सकती हैं। इसके बाद वह विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचेंगी। तब तक साउथ के सुपरस्‍टार पुनीत के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, जिससे फैंस उनके अंतिम दर्शन कर सकें। 

अपने चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए सुबह से ही फैंस का हुजूम स्‍टेडियम में उमड़ पड़ा है। एक्‍टर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को उनके पिता के स्मारक के बगल में रखा जाएगा। अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया के शाम 6 बजे के बाद होने की संभावना है। पुनीत के अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके फैंस बहुत दुखी है। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। 

इन सेलेब्‍स ने जताया दुख 

पुनीत के निधन पर अभिनेता आर माधवन ने दुख जताते हुए लिखा,  चला गया- हमारा सबसे दयालु, अच्छा और पुण्‍य आत्माओं में से एक। मुझे नहीं पता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत दुखी हूं। इसी तरह फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “पुनीत राजकुमार की अचानक हुई मौत चौंकाने वाली त्रासदी के अलावा, एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच भी है'। तेलुगू सुपरस्टार बालकृष्ण भी पुनीत को श्रद्धांजलि देने कांथीरवा स्टेडियम पहुंचे हैं। इसी तरह अन्‍य सेलेब्‍स ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। 

दान की गईं आंखें

पुनीत के पिता की तरह उनकी आंखें भी दान की गई हैं।  उनके पिता का साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था उन्होंने अपनी आंखें दान की थी। अब पुनीत की आंखें भी दान की गई हैं। एक्टर चेतन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर