जब मां नीतू कपूर के हमशक्ल लगने लगे रणबीर कपूर, एक्टर के महिला बनने का VIDEO हो रहा Viral!

Ranbir Kapoor women look: एक टीवी एड यानी विज्ञापन के लिए रणबीर कपूर ने थोड़ी देर के लिए एक महिला के रूप में नजर आए और उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Ranbir Kapoor women look and Neetu Kapoor
नीतू कपूर और रणबीर कपूर का वुमन लुक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर ने विज्ञापन में महिला बनने के लिए किया मेकअप
  • सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो
  • फैंस ने दिया रिएक्शन, मां नीतू कपूर जैसे दिखे रणबीर कपूर

मुंबई: तीन साल बीत चुके हैं जब आखिरी बार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे। अभिनेता को आखिरी बार बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक संजू में देखा गया था। हालांकि उनकी नई फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन अभिनेता को अक्सर अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों इस वजह से काफी चर्चा में भी रहते हैं। इस साल अपने जन्मदिन पर रणबीर ने जोधपुर में अपनी लेडीलव के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उनकी जोधपुर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने को है और इस बीच रणबीर ने हाल ही में एक टीवी विज्ञापन के लिए शूटिंग की। पेशे से मेकअप आर्टिस्ट एक इंस्टाग्राम यूजर प्रीतिशील ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आरके को अपने लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले कि आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचे, आपको बता दें कि अभिनेता को एक विज्ञापन के लिए नकली बालों वाला विग पहनना पड़ा क्योंकि उन्हें एक महिला का रोल करना था।

आईजी पर रणबीर का वीडियो शेयर करते हुए प्रीतिशील ने लिखा, 'एक दिन के काम में! एक टीवीसी के लिए रणबीर कपूर को एक महिला किरदार में बदलना।' जैसे ही आरके का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, नेटिज़न्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने रणबीर के लुक को उनकी मां नीतू कपूर जैसा बताते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, 'नीतू कपूर 2.0।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी बाहों को भी वैक्स कर सकते थे।' एक और यूजर ने कहा, 'जिस पल उसने विग लगाया, वह नीतू जी जैसा लग रहा था।'

नीचे रणबीर कपूर के महिला वाले लुक पर आए कमेंट्स को देखें।

Ranbir Kapoor Women look comments

comments on Ranbir Kapoor Women look

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा, अभिनेता की फिल्म शमशेरा 18 मार्च, 2022 को रिलीज के लिए तैयार किया है। फिल्म में आरके वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। वह परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में भी दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर