Saroj Khan की नातिन को नहीं पता कि नानी की हो चुकी है मौत, फैमिली कहती है- वो वेकेशन पर गई हैं...

Saroj Khan Granddaughter Unaware death: सरोज खान की बेटी सुकैना ने उनके 72वीं जयंती पर खुलासा करते हुए बताया कि उनकी 4 वर्षीय बेटी आलया अपनी नानी की मौत से अनजान है और वह उन्हें बहुत याद करती हैं...

Saroj Khan Granddaughter Unaware Of Legendary Choreographer Death
सरोज खान। 
मुख्य बातें
  • सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
  • 22 जनवरी को सरोज खान की जन्म जयंती मनाई गई।
  • सरोज खान की पोनी को अब तक उनके निधन के बारे में पता नहीं है।

फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस का जलवा दिखाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 22 जनवरी को उनकी जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी बेटी सुकैना ने अपनी बेटी और सरोज खान की नातिन के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह आज भी अपनी नानी की मौत से अनजान है और उन्हें बहुत याद करती है। सुकैना ने बताया कि उनकी बेटी यानि नातिन और नानी दोनों ने हमेशा से एक साथ अपना जन्मदिन मनाया करते थे। ई टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सुकैना ने बताया कि उनकी बेटी आलिया को बताया गया है कि नानी छुट्टी पर गई हैं।

बातचीत के दौरान सुकैना ने कहा कि यह उनकी बेटी आलया का पहला जन्मदिन है जब सरोज खान उनके पास नहीं हैं। इसे कहते हुए सुकैना काफी भावुक नजर आई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आलया अपनी नानी सरोज खान को हमेशा याद करती रहती है। क्योंकि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

सुकैना ने कहा कि हमने उसके जन्मदिन पर उसे कहते हुए एक यूनिकॉर्न टॉय गिफ्ट किया है कि ये नानी ने आपके लिए भिजवाया है, वह शूटिंग के दौरान छुट्टी पर चली गई हैं जल्द ही वापस आएंगी। इस बारे में बात करते हुए सुकैना अपनी मां सरोज खान को लेकर काफी भावुक नजर आई। वहीं आलया अभी चार वर्ष की है और यह उसका पांचवा जन्मदिन था। 

जानें सरोज खान के बारे में

आपको बता दें फिल्म इंडस्ट्री में डांस का जलवा दिखाने वाली सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद भारत आई थी। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरु कर दिया था। वहीं अगर सरोज खान के बॉलीवुड करियर की बात करें तो सरोज ने आखरी बार कलंक फिल्म मे कोरियोग्राफर का काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अपनी कला से नवाजा है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर