बेहद दिलकश हैं सुहाना खान की आंखें, इस बात का सबूत हैं ये 7 खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की आंखें बेहद दिलकश हैं। इस बात का सबूत सुहाना की ये 7 खूबसूरत तस्वीरें हैं।

suhana khan
सुहाना खान  |  तस्वीर साभार: Instagram

सुहाना खान अपनी पोस्ट और तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना अपने लुक और स्टाइल के साथ एक्पेरिमेंट कर फोटोज शेयर करती हैं, जो आते ही वायरल हो जाते हैं। लोगों को सुहाना का न सिर्फ स्टाइल बल्कि आंखें भी बेहद दिलकश लगती हैं। फैंस उनकी आंखों की तारीफ करते नहीं थकते। आइए आपको सुहाना की वो 7 तस्वीरें दिखाते हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि फैंस उनकी आंखें की खूबसूरती के क्यों कायल हैं।

आंखें किसी भी इंसान के व्यक्तित्व की पहचान होती हैं। कहा जाता है कि आंखे दिल की जुबां होती हैं। सुहाना के व्यक्तित्व को देखकर यह बात पूरी तरह सच लगती है। सुहाना फैशन के ट्रेंड को तो ख्याल रखती ही हैं, साथ आंखों की खूबसूरत बरकरार रखने के लिए भी वह काफी मेहनत करती हैं। उनके देखने का अंदाज भी काफी निराला है। 

सुहाना का बॉलीवुड में अभी डेब्यू नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना ने साल 2018 में  इंस्टाग्राम ज्वाइन किया और कम ही वक्त में उनके 14 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। वह जैसे ही कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं तो वो सोशल मीडिया पर जाता है।

गौरतलब है कि सुहाना बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री की ख्वाहिशमंद हैं। यही वजह है कि वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। सुहाना कोरोना महामारी के बाद मुंबई अपने घर आ गई थी और कई महीनों तक परिवार के साथ रहीं। लेकिन जब हालात बेहतर हो गए तो वह पढ़ाई पूरी करने के लिए पिछले साल दिसंबर में वापस न्यूयॉर्क लौट गईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर