गणपति विसर्जन के दौरान भक्ति भाव में डूबे दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, एक्टर ने किया लोलीपॉप गाने पर किया खतरनाक डांस

Siddhant Chaturvedi dance in ganpati visarjan : सिद्धांत चतुर्वेदी ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया। एक्टर ने गणपति विसर्जन का डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में एक्टर गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई दिए।

siddhant chaturvedi
siddhant chaturvedi ganpati visarjan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया गणपति विसर्जन का वीडियो
  • वीडियो में सिद्धांत जमकर डांस करते दिखाई दिए
  • एक्टर कैटरीना कैफ के साथ फोन बूथ में नजर आएंगे

Siddhant Chaturvedi dance in ganpati visarjan : एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से कम समय में अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गणपति विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। सिद्धांत का धमाकेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्टर ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ गणपति विसर्जन की पूजा की। इस खास मौके पर वो अपने दोस्तों के साथ जमकर नाचे।

वीडियो में सिद्धांत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने गणपति की आरती की। वो इस दौरान विधि- विधान से पूजा और मंत्रों का जाप करते दिखाई दिए। एक्टर ने सुखबीर रंधावा का ओ होहोहो, ऋतिक रोशन का देवा श्री गणेशा, रणवीर सिंह का मलहारी और अपनी फिल्म गली बॉय का गाना मेरे गली में पर डांस किया।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने गणपति विसजर्न पर किया किया खतरनाक डांस

ये भी पढ़ें - कंगना रनौत ने ब्रह्मास्त्र को बताया 'डिजास्टर', बोलीं - अयान मुखर्जी को जीनियस बोलने वाले हर इंसान को जेल में डालना चाहिए

वीडियो में सिद्धांत अलग-अलग गानाों पर झूमते नजर आए। एक्टर ने बाद में गणपति का विसर्जन किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, गणपति बप्पा मोरया। एक्टर के डांस पर यूजर्स ने कमेंट कर लिखा खतरनाक डांस।

सिद्धांत चतुर्वेदी फोन बूथ में कैटरीना कैफ, इशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में कॉफी विद करण में ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। एक्टर ने बताया था कि पहली बार कैटरीना के साथ काम करने के दौरान में बहुत नर्वस था। इससे पहले एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर