ये हैं मराठी फिल्म इंडस्टी की टॉप 5 एक्ट्रेस, जिनका एक्टिंग और खूबसूरत में नहीं कोई सानी

Top 5 Marathi Actress: आइए आपको मराठी फिल्म इंडस्टी की उन टॉप 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरत के दम पर दबदबा हासिल कर रखा है।

Sonalee Kulkarni
सोनाली कुलकर्णी  |  तस्वीर साभार: Instagram

देश में बॉलीवुड के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों की फिल्म इंडस्ट्री भी हैं, जिनकी अपनी खासियत है। मराठी भी ऐसी है चर्चित फिल्म इंडस्ट्री है। मराठी फिल्में और कलाकार लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं मराठी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल मचा रही हैं। मराठी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो इन दिनों अपनी एक्टिंग और खूबसूरत को लेकर छाई हुई हैं। आइए आपको ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनका एक्टिंग और खूबसूरत में कोई सानी नहीं।

सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी का मराठी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम है। उन्होंने साल 2006 में 'गौरी' फिल्म से मराठी सिनेमा में कदम रखा था। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्में में भी काम किया है, जिसका नाम 'ग्रांड मस्ती' है।'

साई ताम्हणकर

साई ताम्हणकर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'ब्लैड एंड व्हाइट' से फिल्मों में एक्टिंग का आगाज किया था। यह एक हिंदी फिल्म थी, जो साल 2008 में रिलीज हुई। साई ने उसी साल Sanai Choughade से मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू किया और अब तक छाई हुई हैं।

नेहा पेंडसे

नेहा पेंडसे इन दिनों लोकप्रिय टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अनीता भाभी' का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। नेहा ने टेलीविजन के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री में भी कई अच्छी फिल्में की हैं। उन्होंने साउध और हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद साल 2009 में Agnidivya से मराठी सिनेमा में डेब्यू किया था। वह हाल ही में 'जून' फिल्म में नजर आई थीं, जो काफी सुर्खियों में रही। 

पूजा सावंत

पूजा सावंत अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने साल 2010 में Kshanbhar Vishranti फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होने कई मराठी हिट फिल्मों में एक्टिंग का जादू दिखाया। बता दें कि पूजा 'बूगी वूगी' और 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे शो में नजर आई थीं।  

तेजश्री प्रधान

तेजश्री प्रधान ने साल 2007 में टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2009 में Zenda से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। तेजश्री कम वक्त में ही मराठी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। वह आखिरी बार मराठी फिल्म 'बोनस' में दिखाई दी थीं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर