Throwback: जब सरोज खान ने कर द‍िया था ऐलान - डांस नहीं कर सकतीं माधुरी दीक्ष‍ित, सुभाष घई ने खोले पुराने राज

डांस दीवाने 3 के एपिसोड में सुभाष घई और माधुरी दीक्षित दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान को याद कर भावुक हो गए। सुभाष ने बताया कि किस तरह सरोज ने माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री की डांसिंग दीवा बनाया।

Subhash Ghai And Madhuri Dixit Get Emotional Remembering Choreographer Saroj Khan,  subhash ghai and madhuri dixit share her experience, डांस दीवाने 3, डांस दिवाने 3 एपिसोड, डांस दिवाने 3 नया एपिसोड, डांस दिवाने 3 एपिसोड प्रोमो, डांस दीवाने 3 आज का एपिसोड
सरोज खान और माधुरी दीक्षित 
मुख्य बातें
  • सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित के साथ दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में साझा किया एक मजेदार किस्सा।
  • सरोज खान को याद कर फिल्म निर्माता और माधुरी दीक्षित की आंखें हुई नम।
  • सुभाष ने बताया कि किस तरह सरोज खान ने माधुरी दीक्षित को बनाया इंडस्ट्री की डांसिंग दीवा।

90 के दशक की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी दीक्षित की दिलकश अदाओं के लोग आज भी दीवाने हैं। हालांकि माधुरी अब फिल्मों से काफी दूरी बना चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इन दिनों माधुरी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला डांस दीवाने 3 रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। 

डांस दीवाने 3 से अभिनेत्री की कई वीडियोज और तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अभिनेत्री की एक और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। दरअसल सुभाष घई डांस दिवाने 3 रियलिटी शो में गेस्ट पैनल की शोभा बढ़ाने पहुंचे थे। ऐसे में सेट पर एक वीडियो चलाकर पुरानी यादों को ताजा किया गया। वीडियो में दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान माधुरी दीक्षित को ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद माधुरी दीक्षित और खलनायक फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई काफी भावुक हो उठे।

इस दौरान सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित के साथ दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में एक मजेदार किस्सा साझा किया। सुभाष ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सरोज ने उन्हें फोन कॉल कर माधुरी का प्रदर्शन देखने के लिए चेन्नई आने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि सरोज ने उनसे कहा क‍ि माधुरी सही से डांस नहीं कर सकती हैं। सुभाष यह सुनकर काफी हैरान रह गए थे। लेकिन जब वह चेन्नई पहुंचे तो उन्होंने महसूस किया कि सरोज वास्तव में क्या कहना चाह रही थी।

सुभाष ने बताया कि एक समय था जब माधुरी को फिल्मी गानों पर डांस करना नहीं आता था और सरोज खान को उन्हें देसी गाने पर फिट करने के लिए प्रशिक्षित करना पड़ा था। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने सरोज के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और परिश्रम किया। सरोज खान की मदद से अभिनेत्री धीरे धीरे शोबि‍ज की डांसिंग दीवा बन गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर