Sunil Grover Birthday: गुत्थी, मशहूर गुलाटी से रिंकू देवी तक, सुनील ग्रोवर के इन किरदारों ने किया लोटपोट

Sunil Grover Best Roles: सुनील ग्रोवर आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने साल 1999 में फिल्म प्यार तो होना ही था से डेब्यू किया था। जानिए सुनील ग्रोवर के पांच बेस्ट रोल...

Sunil Grover
Sunil Grover 
मुख्य बातें
  • सुनील ग्रोवर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • सुनील ग्रोवर के कई किरदार काफी पॉपुलर हुए हैं।
  • सुनील ग्रोवर को पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार से मिली थी।

मुंबई. एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज यानी तीन अगस्त को अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने साल 1998 में अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह में काम किया। सुनील ग्रोवर को पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में गुत्थी से मिली थी। 

सुनील ग्रोवर का जन्म 13 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था। स्कूल के बाद वह चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे। सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में गुत्थी का किरदार निभाया था। इस शो में उनकी कई पंचलाइन काफी वायरल हुई थी। सुनील ग्रोवर ने नवंबर 2013 तक इस रोल को निभाया था। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। 

Sunil Grover is back on Comedy nights with Kapil as Gutthi!

डॉक्टर मशहूर गुलाटी
साल 2016 में सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो शुरू हुआ था। इस शो में सुनील ग्रोवर एक नए किरदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी के तौर पर नजर आए थे। इस किरदार में उनका घुंघरालू बाल वाला लुक और डायलॉग काफी पॉपुलर हुए थे। साल 2018 में कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने इस शो को अलविदा कह दिया था। 

Watch: Dr. Mashoor Gulati brings his 'comedy clinic' to Delhi, leaves audience in splits | Bollywood News – India TV

रिंकू देवी 
द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने एक और महिला रिंकू देवी का किरदार निभाया था। इस किरदार में  उनका डायलॉग 'हमारे पति हमें प्यार नहीं करते' और 'जिंदगी बर्बाद हो गया' काफी पॉपुलर हुआ था। कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रिंकू देवी के किरदार की प्रेरणा अपने शो के एक क्रू मेंबर रहे राजन से मिली। राजन की पत्नी का नाम रिंकू देवी है। 

Sunil Grover's Song 'Inspired' By Rinku Bhabhi Will Make You ROFL

भारत-विलायती खान
सुनील ग्रोवर ने साल 2019 में फिल्मों में वापसी की थी। सुनील ग्रोवर सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलायती खान का किरदार निभाया था। विलायती भारत यानी सलमान खान का बेस्ट फ्रेंड है, जो बचपन से ही उसके साथ है। फिल्म में सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 

Sunil Grover says people consider him an actor after Salman Khan's Bharat | Celebrities News – India TV

तांडव- गुरपाल चौहान
सुनील ग्रोवर ने वेब सीरीज तांडव के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इस शो में सुनील ग्रोवर ने गुरपाल चौहान का किरदार निभाया था। फैंस ने इस वेब सीरीज में काफी वक्त बाद कोई सीरियस किरदार निभाया था। 

Sunil Grover: Tandav was a new world for me as an actor | Entertainment News,The Indian Express

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर जी5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज सनफ्लावर में सोनू सिंह के किरदार में नजर आए थे। सुनील ग्रोवर इसके अलावा गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान शो में भी नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर