रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी का इंतजार कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर, नहीं निभाया दोस्तों से किया ये वादा

Aditya Roy Kapoor on Ranbir Kapoor Bachelor Party: आदित्य रॉय कपूर ने द कपिल शर्मा शो में रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ा सीक्रेट शेयर किया। आदित्य ने बताया कि रणबीर ने नहीं निभाया अपना वादा...

Aditya Roy Kapoor, Ranbir Kapoor
Aditya Roy Kapoor, Ranbir Kapoor 
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में आदित्य रॉय कपूर खोलेंगे रणबीर की शादी के राज।
  • आदित्य रॉय कपूर ने बताया रणबीर कपूर ने नहीं निभाया अपना वादा।
  • आदित्य रॉय कपूर ने बताया रणबीर कपूर ने नहीं दी बैचलर पार्टी।

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते मलंग फिल्म के एक्टर आदित्य रॉय कपूर स्पेशल मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर ने अपने खास दोस्त रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी से जुड़े कुछ सीक्रेट्स शेयर किए हैं। आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि उनसे रणबीर ने वादा किया था कि वह अपनी बैचलर पार्टी में उन्हें बुलाएंगे लेकिन, ये पार्टी हुई ही नहीं। 

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show Promo) के अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में कपिल ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बैचलर पार्टी के बारे में पूछा। इस पर आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि, रणबीर ने एक बार कहा था कि बैचलर पार्टी में वह अपने केवल तीन दोस्तों को ही बुलाएगा। इसमें एक आदित्य भी होगा। बकौल आदित्य,  'रणबीर ने बीच में कहा था कि अगर मुझे बैचलर पार्टी करने का मौका मिला तो उसे तीन लोगों को बुलाऊंगा, उसे से एक आदित्य था। इस पर कपिल शर्मा ने तुरंत पूछा, 'तो क्या उन्हें पार्टी में बुलाया गया या नहीं?'

Also Read: The Kapil Sharma Show का हुआ द एंड, नया टीवी शो India's Laughter Champion करेगा रिप्लेस

नहीं हुई बैचलर पार्टी
आदित्य रॉय कपूर ने इस पर मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'हुई ही नहीं वो पार्टी। मैं आज भी इसका इंतजार कर रहा हूं।' गौरतलब है कि आदित्य रॉय कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम किया था। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणबीर के अलावा दीपिका पादुकोण और कल्की कोचलीन भी थीं। वहीं, द कपिल शर्मा शो की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर भी इस शो में नजर आने वाले हैं।

सामने आया शादी का वीडियो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो जयमाला का है, इसमें रणबीर घुटने के बल बैठकर आलिया से माला पहन रहे हैं। माला पहनने के बाद रणबीर आलिया को किस करते हैं।

रणबीर फैमिली मेंबर्स को देखते हुए कहा, 'मेरी पत्नी को हेलो कहो।' इसके बाद परिवार सभी सदस्यों के साथ मिलकर आलिया भट्ट का स्वागत करते हैं। आलिया हाथ लहराया और सभी को हाय कहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर