Antim के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं Mahima Makwana, अपने रोल पर क‍िया ये खुलासा

Mahima Makwana Antim Debut : टीवी की दुन‍िया का पॉपुलर चेहरा मह‍िमा मकवाना अब बॉलीवुड का नाम होने जा रही हैं। देखें फ‍िल्‍म अंत‍िम में अपने डेब्‍यू पर क्‍या बोलीं मह‍िमा।

Mahima Makwana on her debut with salman khan antim and her journey
Mahima Makwana 

सलमान खान और आयूष शर्मा की फ‍िल्‍म अंतिम के साथ मह‍िमा मकवाना डेब्‍यू कर रही हैं। मह‍िमा मकवाना की भले ही ये पहली फ‍िल्‍म हो लेक‍िन कैमरे के ल‍िए वह नया चेहरा नहीं हैं। मह‍िमा को कई टीवी शोज और कमर्शल में दर्शकों ने देखा है। अंतिम में डेब्‍यू से पहले महिमा ने टीवी पर कलर्स टीवी के मोहे रंग से अभ‍िनय की दुन‍िया में कदम रखा था। उनको दर्शक खासतौर पर सपने सुहाने लड़कपन के शो से जानते हैं। मह‍िमा ने रंगबाज और फ्लैश नाम की दो वेबसीरीज भी की हैं। दर्शकों के द‍िलों पर उतरने वाली मह‍िमा के ल‍िए ये सफलता इतनी आसान नहीं रही है। पांच महीने की उम्र में उन्‍होंने अपने प‍िता को खो द‍िया था और गरीबी से न‍िकल वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। जानें अपने सफर पर क्‍या कहती हैं मह‍िमा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर