Alia Bhatt Style: एक्टिंग ही नहीं स्टाइल की भी क्वीन हैं आलिया भट्ट, देखें उनके कुछ स्टनिंग देसी लुक्स

फैशन
Updated Mar 15, 2020 | 12:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt traditional looks: आलिया भट्ट का 15 मार्च को 27वां बर्थडे है। आलिया सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, स्टाइल में भी सबको मात देती है। देखें उनके कुछ स्टाइलिश देसी लुक्स...

Alia Bhatt traditional looks
Alia Bhatt traditional looks  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट का देसी स्टाइल
  • साड़ी से लेकर लहंगे तक में देखें आलिया के स्टाइलिश लुक्स
  • आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पहली फिल्म से लेकर अब तक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने अपनी फिल्मी चॉइस से ये साबित कर दिया कि वे हर तरह के रोल्स कर सकती हैं। अपने अब तक के करियर में आलिया ने कई चैलेजिंग रोल चुनें और उन्हें बखूबी निभाया भी। एक्टिंग के मामले में तो आलिया की हमेशा तरीफ होती ही है, लेकिन वे स्टाइल के मामले में भी कुछ कम नहीं हैं। आलिया आज यानी 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर देखें उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स...

लुक 1
मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की इस मल्टीकलर साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें स्ट्राइप डिटेलिंग दी गई है, जिसे आलिया ने लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

लुक 2
लहंगे में भी आलिया कमाल की लगती हैं। यहां वे एक डीप नेक हैवी चोली के साथ कॉन्ट्रास्टिंग लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने ईयररिंग्स, नेकपीस जैसी जूलरी को छोड़ अपने लुक को सिर्फ मांग टीके से सजाया है। जो उनके इस ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

लुक 3
पॉप कलर को कैरी करना आलिया का बखूबी आता है, फिर चाहे वो ट्रेडिशनल लुक में ही क्यों न हो। यहां वे एक येलो फ्लोरलैंथ सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पर गोल्डन वर्क किया गया है। इस फुल स्लीव्ज आउटफिट के साथ आलिया ने झुमके कैरी किए हैं। इस दौरान उनका हेयरस्टाइल बेहद स्टनिंग लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

लुक 4
आलिया को सिर्फ अपने किरदारों के साथ ही नहीं, बल्कि स्टाइल के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। वे यहां इस खूबसूरत प्री-स्टीच्ड रफल साड़ी में लाजवाब लग रही हैं। ये प्रिटेंड साड़ी उनके लुक को बिल्कुल डिफरेंट बना रही है। इस बैकलेस आउटफिट के साथ आलिया ने हैवी ईयररिंग्स कैरी किए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

लुक 5
आलिया के ये देसी लुक बेहद शानदार लग रहा है। उन्होंने एक वाइट अनारकली के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। इस पर गोल्डन वर्क किया गया है, उन्होंने वर्क से मैचिंग की गोल्डन ईयररिंग्स कैरी की हैं। इस दौरान बिंदी में आलिया का ये लुक जबरदस्त लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया के पास फिलहाल कई फिल्में हैं। वे रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र, आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क के अलावा एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) और संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर