घर पर फैशन शो कर रही है Bigg Boss 13 की ये कंटेस्टेंट, शेयर करती है डांस की वीडियोज

फैशन
Updated May 21, 2020 | 13:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Himanshi Khurana fashion show video: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वे घर पर ही फैशन शो कर रही हैं।

Himanshi Khurana fashion show video
Himanshi Khurana fashion show video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में ऐसे वक्त बिता रही हैं हिमांशी खुराना
  • फैशन शो का वीडियो किया शेयर
  • डांस वीडियोज भी करती हैं पोस्ट

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। भारत भी इसकी चपेट में हैं और यहां अब कोरोना से कई जानें जा चुकी हैं। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी से बचाव के लिए 31 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस दौरान टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिमांशी खुराना घर पर अपना टाइम एंजॉय कर रही हैं। 

इस दौरान हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हिमांशी ने हाल ही में अपने घर पर ही फैशन शो किया, जो काफी शानदार था। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@nidhe_k Alice from @aliwarofficial @kunwararorax and my brother @apramdeep A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

इस वीडियो में वे कैट वॉक करते हुए मॉडल की तरह रूम से हॉल में आती हैं और अपनी आउटफिट्स दिखाती हैं। इस दौरान वे वेस्टर्न और इंडियन कई आउटफिट्स में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ये रहा मेरे और मेरी टीम के साथ क्वारेंटाइन फैशन शो 2020। इस दौरान हिमांशी के सभी लुक्स देखने लायक थे। हिमांशी अक्सर स्टाइलिश आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यहां देखें उनके कुछ फैशनेबल लुक्स...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on

स्टाइलिश फोटोज के अलावा लॉकडाउन में हिमांशी को डांस करना भी पसंद है। वे घर पर रहकर डांस करती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती हैं। वे कई डांस वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on

आपको बता दें कि हिमांशी एक जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 13 में आने के बाद उनकी नजदीकियां आसिम रियाज से बढ़ीं। अब दोनों रिलेशनशिप हैं। आसिम और हिमांशी का एक गाना 'कल्ला सोहणा नइ' भी रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर