Deepika Padukone Bag: 30 ग्राम सोने की कीमत से ज्‍यादा महंगा बैग लेकर निकलीं दीपिका पादुकोण

फैशन
Updated Nov 08, 2019 | 11:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने लुक और स्‍टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने कीमती बैग को लेकर सुर्खियों में हैं।

Deepika Padukone at Airport
Deepika Padukone at Airport 

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों फ‍िल्‍म 83 को लेकर चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म में वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे तो दीपिका उनकी ऑनस्‍क्रीन पत्‍नी का रोल निभाएंगे। दीपिका पादुकोण जितना अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही लोकप्रिय वह अपने स्‍टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी हैं। 

दीपिका अपने लुक को लेकर काफी संजीदा रहती हैं। वह हमेशा परफेक्‍ट दिखने में यकीन रखती है। यही वजह है कि उनके शौक काफी महंगे और पसंद काफी लग्‍जरी है। इस बात का पता उनकी हाल ही में सामने आई तस्‍वीरों से लग जाता है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की कुछ तस्‍वीरें नजर आई हैं जिसमें वह फॉर्मल पेंट और वूलन टॉप में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी दिलकश लग रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

हालांकि यह तस्‍वीर उनके लुक की वजह से कम, बल्कि उनके बैग की वजह से ज्‍यादा चर्चा में है। तस्‍वीर में दीपिका पादुकोण के हाथ में ब्राउन कलर का एक बैग नजर आ रहा है जिसकी कीमत 30 ग्राम सोने के रेट से ज्‍यादा है। दीपिका पादुकोण के हाथ में जो बैग है वो लुई विंतो कंपनी का है। इस बैग पर कैनवास कोटिंग हो रखी है। इसकी कीमत 1730 यूएस डॉलर है यानि 1,22,860 रुपये। 

बता दें कि फोर्ब्‍स ने 2018 के सबसे अमीर भारतीयों की लिस्‍ट जारी की थी जिसमें दीपिका पादुकोण टॉप पर थीं। ओवरऑल ल‍िस्‍ट में उनको करीब 113 करोड़ की कमाई के साथ चौथी पोज‍िशन मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर