खूबसूरत शरारा में देसी गर्ल बनी नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की एथनिक वेयर में स्टनिंग फोटो

फैशन
Updated Jul 31, 2019 | 00:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत शरारा में अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वे स्टनिंग लग रही हैं।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की
  • इसमें दिव्यांका एक फ्लोरल शरारा में दिख रही हैं
  • दिव्यांका का ये देसी अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्हें टीवी पर लंबा वक्त हो गया है, लेकिन उनके चार्म में कोई कमी नहीं आई है। एक्टिंग के साथ-साथ फैशन के मामले में भी दिव्यांका का कोई जवाब नहीं है। वे अपने स्टाइल से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वे बेबी पिंक शरारा में नजर आ रही हैं। इस पर फ्लोरल प्रिंट है। उन्होंने फुल स्लीव्ज कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें टैसल्स लगे हैं। इसमें दिव्यांका हंसते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। मेकअप की अगर बात करें तो दिव्यांका ने रेड लिपस्टिक और आई लाइनर से अपने लुक को हाईलाइट किया है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्ट्रेट लुक में खुला रखा। दिव्यांका ने अपने इस एथनिक लुक को गोल्डन स्ट्रेपी फुटवेयर से पूरा किया।

अपनी इस फोटो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन दिया, 'मुस्कुराने का कोई कारण या मौसम नहीं होता है। अपनी खुद की सनशाइन बनें।' दिव्यांका की ये फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वे इस पर ब्यूटीफुल, नाइस, क्यूट जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका ने अपनी मम्मी नीलम त्रिपाठी के बर्थडे पर भोपाल में दिव्यांका आर्ट एकेडमी पहुंची थीं, ये लुक उन्होंने इसी मौके पर कैरी किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दिव्यांका इन दिनों टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में नजर आ रही हैं। इसमें वे डॉक्टर ईशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं। इसमें उनके कैरेक्टर को बहुत पसंद किया जाता है। इस शो में इन दिनों कुछ बदलाव हुए हैं। शो के लीड स्टार करण पटेल ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। अब उनकी जगह चैतन्स चौधरी नजर आने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

गौरतलब है कि दिव्यांका की अपने पति विवेक दहिया से ये हैं मोहब्बतें के सेट पर ही मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। हाल ही में ये दोनों अपनी एनिवर्सी से पहले मकाउ घूमने गए थे। हालांकि आने के बाद विवेक की तबीयत बेहद खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दोनों ने अपनी एनीवर्सी भी हॉस्पिटल में ही केक काटकर मनाई। अब विवेक बिल्कुल फिट हैं। दिव्यांका और विवेक टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर