Esha Gupta New Photo: ईशा गुप्ता ने फिर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो, खूबसूरत अंदाज में आईं नजर

फैशन
Updated Dec 07, 2019 | 17:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Esha Gupta Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जिन्में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रहीं हैं।

Esha Gupta
Esha Gupta 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की है
  • इन फोटोज में ईशा ब्लैक ब्रालेट और डेनिम पहने दिख रहीं हैं
  • मालूम हो कि ईशा अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफ एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो काफी अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रहीं हैं।

रुस्तम एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीरें पोस्ट कीं उनमें वो ब्लैक ब्रालेट और डेनिम जींस पहने नजर आ रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रहीं हैं और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta(@egupta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

मालूम हो कि ईशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। वो कई बार अपनी बिकिनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं और उन्हें लेकर चर्चा में भी रहती हैं। हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने ग्लैमरस फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो रेड क्रॉप टॉप और व्हाइट बिकिनी लोअर पहने नजर आ रहीं थीं और अपने ऐब्स दिखा रहीं थीं। अपनी इस फोटो के चलते वो काफी चर्चा में रहीं थीं और उनके फैंस को यह फोटो काफी पसंद भी आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta(@egupta) on
 

मालूम हो कि ईशा जन्नत 2, राज 3, बादशाहो, रुस्तम, कमांडो 2, बेबी, हमशकल्स और पलटन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि वो अमीषा पटेल के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म देसी मैजिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वो हेरा फेरी 3 में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर