Femina Beauty Awards 2020: अनुष्का से दीपिका तक सेलेब्स ने की टशन में एंट्री, रेड कार्पेट पर दिखा फैशन का जलवा

फैशन
Updated Feb 18, 2020 | 23:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Celebs at Femina Beauty Awards 2020: फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने अपने फैशन का जादू बिखेरा।

Celebs at Femina Beauty Awards 2020
Celebs at Femina Beauty Awards 2020  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 में बॉलीवुड डीवाज का दिखा स्टाइल
  • दीपिका पादुकोण से अनुष्का शर्मा तक, छाया सितारों का टशन
  • कटरीना कैफ और अनन्या पांडे भी पहुंचीं

इन दिनों अवॉर्ड्स का सीजन चल रहा है। हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हुए थे और अब नायिका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 की धूम है। हर साल की तरह इस साल भी फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स का रेड कार्पेट बी-टाउन सितारों से सजा रहा। अवॉर्ड फंक्शंस के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारे अपने बेस्ट लुक में पहुंचते हैं और अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दीवाना बनाते हैं। 

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, रकुल प्रीत सिंह, अनन्या पांडे, रिया चक्रवर्ती, अलाया एफ, सोनाली सहगल समेत कई एक्ट्रेसेज ने स्टाइल में एंट्री की। देखें फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 में सितारों का स्टाइलिश अवतार...

इस शाम के लिए दीपिका ने एक डीप नेक ब्लैक ट्यूब गाउन कैरी किया। इसकी फ्लफी स्लीव्ज से हमारा ध्यान खींचा। दीपिका का ये लुक इन स्लीव्ज के बिना ज्यादा अच्छा लगता। हालांकि इस नेकलाइन वाले गाउन को वो पहले भी कैरी कर चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा यहां एक डीप नेक मैटेलिक शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं। जिसमें एक तरफ साइड से ऐसिमेट्रिक लॉन्ग डिटेलिंग थी। ड्रेस की ड्रेमेटिक स्लीव्ज इस लुक की हाईलाइट रही।

कटरीना कैफ इस अवॉर्ड फंक्शन में एक प्लेन वाइट आउटफिट में दिखीं। उन्होंने रेड कार्पेट के लिए बहुत सिंपल लुक चुना।

अनन्या पांडे इस अवॉर्ड नाइट में क्यूट लुक में नजर आईं। उन्होंने एक स्ट्रेपलेस शिमरी पर्पल बार्बी ड्रेस कैरी की। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Say hello to Ananya Pandey (@ananyapanday) at the Nykaa Femina Beauty Awards! . . . #AnanyaPandey #NFBA2020 A post shared by Femina (@feminaindia) on

जवानी जानेमन एक्ट्रेस अलाया एफ यहां एक पर्पल डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। जिसकी ऐसिमेट्रिक हेमलाइन थी। इस पर फ्लोरल डिटेलिंग नजर आ रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Alaya F (@alaya.f) is glowing on the red carpet of the Nykaa Femina Beauty Awards! . . . #AlayaF #NFBA2020 A post shared by Femina (@feminaindia) on

अवॉर्ड नाइट के लिए सोनाली सहगल ने एक ब्लैक लहंगा चुना। उन्होंने मैचिंग शिमर चोली के साथ ब्लैक लहंगा और रफल दुपट्टा कैरी किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

रकुल प्रीत यहां एक वाइट थाई-हाई स्लिट गाउन में दिखीं। उन्होंने इस प्लेन वाइट आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक से अपने लुक को ड्रेमेटिक बनाया। देखें अवॉर्ड नाइट की बाकी फोटोज...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

ये शाम सितारों के नाम रही और हर कोई यहां बेहद स्टाइलिश लुक में पहुंचा। फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सितारों के फैशन का जलवा दिखा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर