खूबसूरत साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज में दिखा करीना कपूर खान का हॉट अवतार, फैंस को भाया उनका दिलकश अंदाज

फैशन
Updated Jul 31, 2019 | 19:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर खान की हाल ही में कुछ स्टनिंग फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमें वे एक खूबसूरत मनीष मल्होत्रा साड़ी में नजर आ रही हैं।

Kareena Kapoor Khan in saree
Kareena Kapoor Khan in saree  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान डांस इंडिया डांस के लिए इंडिया आईं हैं
  • इस शो के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी कैरी की
  • इस साड़ी में करीना बेहद स्टनिंग लग रही हैं

एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड की हॉटेस्ट मॉम्स में से एक हैं। वे इन दिनों लंदन और इंडिया के बीच चक्कर काट रही हैं। करीना काफी वक्त से छुट्टियां मनाने के लिए लंदन में हैं। तैमूर भी उन्हीं के साथ लंदन गए थे, लेकिन वर्क कमिटमेंट के चलते करीना कुछ-कुछ दिनों में भारत आ रही हैं। करीना बी-टाउन की स्टाइलिश डीवाज में शुमार हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज वायरल हुई हैं।

करीना की खूबसूरत साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इनमें वे स्टनिंग लग रही हैं। यहां करीना फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर शिमरी डिटेलिंग है, इसके साथ उन्होंने एक स्ट्रेपी मैटेलिक ब्लाउज कैरी किया है। इस डीप नेक ब्लाउज में बेल्ट डिटेलिंग है। करीना ने अपने लुक को लेयर्ड डायमंड नेकलेस से एक्सेसराइज किया है। मेकअप की अगर बात करें तो उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने चीक्स को हाईलाइट किया है और आंखों को ड्रेमेटिक लुक दिया है। इस दौरान करीना ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ वेवी लुक में ओपन रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manishmalhotra05) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

करीना का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि करीना ने ये लुक अपने टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 के लिए अपनाया है। इसी की शूटिंग के लिए वे लंदन से भारत आई हैं। जिसकी एयरपोर्ट फोटोज भी वायरल हुई थीं।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना ने कुछ दिन पहले ही लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वे इरफान खान के साथ नजर आने वाली हैं। अंग्रेजी मीडियम में बेबो पहली बार पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे। उन्हें इस डिफरेंट रोल में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। ये फिल्म 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है। जिसमें करीना और इरफान के अलावा पटाखा फेम राधिका मदान भी नजर आएंगीं। हिंदी मीडियम में इरफान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर दिखीं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

इसके अलावा करीना फिल्म गुड न्यूज में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी है। फिल्म में करीना-अक्षय के अलावा कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में दिखेंगे। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करेंगीं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसमें करीना के साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर