Kareena Kapoor Style: गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च में नजर आया करीना का हॉट लुक, कटआउट ड्रेस में दिखाईं अदाएं

फैशन
Updated Nov 18, 2019 | 15:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Khan Latest Style: करीना कपूर खान हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची। यहां वे बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही थीं।

Kareena Kapoor Style: गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च में नजर आया करीना का हॉट लुक, कटआउट ड्रेस में दिखाई अदाएं
Kareena Kapoor Style: करीना कपूर खान का हॉट लुक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना का स्टाइलिश अवतार
  • पेस्टल कटआउट ड्रेस में करीना ने बनाया दीवाना
  • गुड न्यूज में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके लिए एक खास लॉन्च इवेंट रखा गया था। ट्रेलर लॉन्च के लिए करीना हाल ही में चंडीगढ़ से मुंबई पहुंची हैं। लेकिन इवेंट के दौरान उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं था। यहां करीना का लुक देखने लायक था। इस इवेंट से बेबो की कुछ स्टाइलिश फोटोज वायरल हो रही हैं।

गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना एक प्लेन पेस्टल ड्रेस में नजर आईं। ये एक फुल स्लीव्ज ऐसिमेट्रिक हेमलाइन वाली ड्रेस थी। इसमें फ्रंट में कटआउट डिटेलिंग दी गई है, जो करीना के लुक को हॉट बना रही है। बेबो ने अपने लुक को सिल्वर मिनी हूप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। बेबो ने अपने मेकअप को बहुत लाइट रखा है। काजल और आईशैडो के साथ न्यूड लिप कलर उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहा है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को साइट पार्टिंग कर मैसी लुक में खुला रखा है।

देखें Kareena Kapoor Khan की स्टाइलिश फोटोज:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो गुड न्यूज में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर काफी फनी लग रहा है। इसमें आईवीएफ तकनीक के बारे में दिखाया गया है। करीना और अक्षय एक कपल हैं, वहीं कियारा-दिलजीत दूसरे कपल हैं। लेकिन इन सबके के बीच कुछ ऐसा झोल हो जाता है, जिससे ये सब साथ में फंस जाते हैं। गुड न्यूज इसी साल 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

इसके अलावा करीना ने आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की भी शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें आमिर खान सिख अवतार में दिख रहे थे। ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर