Mouni Roy Bikini Photo: मौनी रॉय ने बिकिनी में बढ़ाई हॉटनेस, शेयर की फोटो

फैशन
Updated Sep 26, 2019 | 21:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मेड इन चाइना एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी छाई हुई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी एक हॉट फोटो शेयर की।

Mouni Roy bikini photos
Mouni Roy bikini photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिकिनी में मौनी रॉय का हॉट लुक
  • मौनी मेड इन चाइना में राजकुमार राव के साथ आएंगी नजर
  • ये फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जो काफी फनी लग रहा है। मौनी ने लोकप्रिय टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद वे कुछ रिएलिटी शोज में भी नजर आईं। सीरियल नागिन ने मौनी को टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। अब वे बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। मौनी सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटो शेयर की है। जिसमें मौनी बहुत हॉट लग रही हैं। यहां वे एक ब्लू स्ट्रेपलेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने पूल से ही सेल्फी क्लिक की है, इसलिए वे भीगी हुईं दिख रही हैं। मौनी की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। कुछ ही वक्त में इस बिकिनी फोटो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा, 'आज मेरी पसंदीदा जगह।' फैंस मौनी की तारीफ करते हुए फोटो पर हॉट, सेक्सी, स्टनिंग जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

आपको बता दें कि मौनी ने पिछले साल फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में दिखी थीं। इसके बाद वे जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आईं। अब राजकुमार राव के साथ मौनी की फिल्म मेड इन चाइना आने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

फिल्म में परेश रावल, बोमन ईरानी, गजराज राव और सुमित व्यास भी अहम किरदारों में हैं। मेड इन चाइना दीवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इसकी सीधी टक्कर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख से होने वाली है।

इसके अलावा मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौनी नेगेटिव रोल निभाएंगीं। ये पहली बार है, जब मौनी नेगेटिक कैरेक्टर प्ले करेंगीं। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर