Mouni Roy Hot Pics: नीले रंग के बैकलैस गाउन में रात को छत पर पहुंची मौनी रॉय, कातिलाना अदा देख दीवाने हुए फैंस

टीवी से फ‍िल्‍मों में आईं अदाकारा मौनी रॉय ने इंस्‍टाग्राम पर हॉट फोटोज शेयर कर सनसनी मचा दी है। मौनी रॉय ने नीले रंग का मखमली बैकलैस गाउन पहनकर चांदनी रात में फोटोशूट कराया है।

Mouni roy hot photos
Mouni roy hot photos 

Mouni Roy Hot Photo shoot in Blue Gown: टीवी से फ‍िल्‍मों तक का सफर तय करने वाली दिलकश अदाकारा मौनी रॉय इन दिनों अपने लेटेस्‍ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। पूरा विश्‍व जहां कोरोना वायरस के खौफ में है, वहीं बेपरवाह होकर मौनी रॉय अपनी कातिल अदाओं का जादू फैंस पर चला रही हैं। मौनी रॉय ने इंस्‍टाग्राम पर हॉट फोटोज शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन तस्‍वीरों में उन्‍होंने नीले रंग का मखमली बैकलैस गाउन पहना है। 

खासबात यह है कि इस बैकलैस गाउन को पहनकर मौनी रॉय चांदनी रात में छत पर पहुंच गईं। मौनी रॉय ने इंस्‍टाग्राम पर 10 के आसपास तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वह काफी बोल्‍ड लुक में नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्‍वीरों को अब तक हजारों फैंस पसंद कर चुके हैं और फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय का यह अंदाज काफी दिलकश है, वहीं उनका मखमली गाउन भी काफी जच रहा है। तस्‍वीरों में चांद को देखते-देखते मौनी रॉय झूले का भी लुत्फ उठा रही हैं। जैसे ही मौनी ने यह तस्‍वीरें शेयर कीं, कुछ ही वक्‍त में यह वायरल हो गईं। 

अक्षय संग फ‍िल्‍म गोल्‍ड से किया था डेब्‍यू
मौनी ने छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई और घर-घर में पॉपुलर हुईं। उसके बाद 2018 में उन्‍होंने अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गोल्‍ड से बॉलीवुड डेब्‍यू किया। मौनी की एक्टिंग सराही गई और उनके खाते में अन्‍य फ‍िल्‍में आ गईं। वे जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर और राजकुमार राव संग फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं। जल्‍द ही वह अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर