Isha Ambani Photos: नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का दिखा शाही अंदाज, हैवी लहंगे में लगीं 'देसी प्रिसेंस'

फैशन
Updated Feb 17, 2020 | 15:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Isha Ambani in Sabyasachi lehenga: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में रॉयल लुक में नजर आईं। यहां वे एक खूबसूरत लहंगे में देसी प्रिसेंस जैसी लग रही थीं।

Isha Ambani in Sabyasachi lehenga
Isha Ambani in Sabyasachi lehenga  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सब्यसाची के लहंगे में सजीं ईशा अंबानी
  • वेलवेट के साथ चिकनकारी वर्क किया मिक्स
  • लहंगे में ईशा अंबानी का नजर आया शाही लुक

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी लोकप्रिय है। नीता अंबानी हो या उनके तीनों बच्चे आकाश, ईशा और अनंत हमेशा स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं। ईशा ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए बिजनेस की दुनिया में खुद को स्थापित किया है। सिर्फ उनका बिजनेस कौशल ही नहीं, उनका स्टाइल भी हमेशा चर्चा में रहता है।

ईशा अक्सर पब्लिक इवेंट्स में फैशनेबल लुक्स में नजर आती हैं, खासकर कि उनका एथनिक कलेक्शन जबरदस्त है। अक्सर ईशा की फोटोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के हैवी लहंगे में दिख रही हैं। सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने ईशा अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#vintagesabya @_iiishmagish X @sabyasachiofficial A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

यहां ईशा एक खूबसूरत वेलवेट चोली में नजर आ रही है, जिसमें पीटर पेन कॉलर डिटेलिंग है। कॉलर को हैवी बनाने के लिए इस पर गोल्डन एम्ब्रॉएडरी की गई है। ईशा ने इसके साथ एक पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर हैवी एम्बेलिश्ड वर्क किया गया है। उन्होंने इसके साथ पिस्ता रंग का चिकनकारी दुपट्टा कैरी किया है। जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉएडरी की गई है। वेलवेल और चिकनकारी का ये मिक्स बेहद स्टाइलिश लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

ईशा ने इस ट्रेडिशनल लुक को सब्जसाची की जूलरी से स्टाइल किया है। उन्होंने चोकर, मैचिंग झुमके, मांग टीका, हैवी कंगन और रिंग के साथ एक्सेसराइज किया है। इस हैवी लहंगे के साथ ईशा ने न्यूड लिपस्टिक के साथ सटल मेकअप चुना है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को स्ट्रेट लुक में खुला छोड़ा है। उनका ये पूरा लुक शाही लग रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर