Priyanka Chopra Photos: फैशन शो में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया फैशन का जलवा, हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

Priyanka Chopra Ramp Walk: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक फैशन शो के लिए मुंबई पहुंची थीं। यहां उन्होंने रैंप पर एक ब्लैक स्ट्रेपलेस ड्रेस पहने वॉक किया।

Priyanka Chopra Ramp Walk
Priyanka Chopra Ramp Walk  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने किया रैंप वॉक
  • वॉक करते हुए जोड़े हाथ और दिखाया देसी स्वैग
  • प्रियंका के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उनका डंका बजता है। एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा प्रियंका का स्टाइल भी हमेशा चर्चा में बना रहता है। फिर चाहे वो मेट गाला हो या कान्स, रेड कार्पेट पर प्रियंका का जलवा देखने लायक होता है। प्रियंका अपने काम के चलते यूएस से मुंबई आती रहती हैं। हाल ही में वे ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के ग्रैंड फिनाले के लिए मुंबई पहुंची थीं।

ब्लैक आउटफिट में चलाया जादू
यहां वे मनीष मल्होत्रा की कॉर्सेट टॉप वाली एक खूबसूरत ब्लैक स्ट्रेपलेस ड्रेस में रैंप वॉक करते हुए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक शीयर स्टोल कंधों पर डाला हुआ था। अपने इस लुक को प्रियंका ने एक स्टाइलिश ब्लैक और गोल्ड स्टेटमेंट बेल्ट और स्टेटमेंट ईयर कफ्स से एक्सेसराइज किया था। मेकअप की अगर बात करें तो प्रियंका ने स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिपस्टिक और हाईलाइटर लगाया था।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की फोटो
आउटफिट के साथ-साथ प्रियंका के पंक हेयरस्टाइल से हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने सारे बालों को ऊपर की तरह अलग स्टाइल में बांधा हुआ था। रैंप पर वॉक करने के बाद देसी गर्ल ने नमस्ते किया। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी प्रियंका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि दो लोग, जो एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manishmalhotra05) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका ने लंबे वक्त बाद शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक से पिछले साल बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब प्रियंका फिल्म द वाइट टाइगर पर काम कर रही हैं। इसमें पहली बार उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। 

हॉलीवुड प्रोजेक्ट
इसके अलावा प्रियंका के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। वे अमेरिकन एक्ट्रेस Mindy Kaling के साथ वेडिंग कॉमेडी में भी नजर आएंगी। खबरे तो ये भी हैं कि पीसी मैट्रिक्स 4 में नजर आ सकती हैं। हालांकि फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर