पति संग घूमने निकली Priyanka Chopra ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जितने में बुक कर सकते हैं पेरिस का टिकट

Priyanka Chopra Pics: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक आउटफिट चर्चा में है। जिसकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस
  • इस ड्रेस की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
  • सामने आई तस्वीरों में वो पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक ड्रेस को लेकर चर्चा में छाईं हैं। इस ड्रेस कीमत लाखों में है। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका अपने लुक से फैंस का ध्यान आसानी से खींच लेती हैं। पति निक जोनस के साथ हो या रेड कार्पेट पर, एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

हाल ही में प्रिंयका चोपड़ा की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो एक बरोको रोडियो प्रिंट स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी। जिसपर एक सफेद बेस और वर्साचे प्रिंट की डिजाइन बनाई गई थी।

बता दें कि इस ड्रेस की कीमत सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत (USD 1450) बताई गई है। यानी भारतीय रुपये के मुताबिक ड्रेस की कींमत 1, 03,581 है। वहीं प्रियंका का वॉर्डरोब महंगे आउटफिट से भरा हुआ है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

 

एक्ट्रेस की आउटफिट की बात करें तो इसपर प्लगिंग नेकलाइन और सामने से थाई पर हाई स्लिट कट डिजाइन बनाया गया है। इस ड्रेस के ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर का जैकेट पहना है। जो उनके लुक को क्लासी बना रहा है। इसके साथ उन्होंने हील्स और हाथों में क्लच कैरी किया है। बता दें कि एक्ट्रेस किसी भी आउटफिट को शानदार तरीके से कैरी करती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द फिल्मों में नहीं बल्कि वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस कई दूसरे प्रोजेक्ट पर भी लगातार काम कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर