Suhana Khan Viral pics: सुहाना खान ने नए साल पर पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जितने में बुक कर सकते हैं 1BHK फ्लैट

Suhana Khan pics: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। हाल ही में स्टार किड अपने एक ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे।

Suhana khan
Suhana khan 
मुख्य बातें
  • नए साल पर सुहाना खान ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।
  • इस ड्रेस में सुहाना बेहद हॉट नजर आ रही हैं।
  • सुहाना की ये ड्रेस बेहद किमती बताई जा रही है।

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड सुहाना खान इन दिनों अपने एक ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस ड्रेस की कीमत लाखों में है जिसे जानने के बाद फैंस हैरान रह जाएंगे। बता दें कि सुहाना इससे पहले भी अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। सुहाना एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल को भी काफी पंसद किया जाता है। स्टार किड कुछ दिन पहले ही न्यूयॉर्क से वापस मुंबई आई हैं। 

सुहाना खान नए साल के मौके पर लाखों की ड्रेस पहनी हुई नजर आई थीं। बता दें कि इस ड्रेस की कीमत 2.70 लाख रूपये बताई गई है। इस ब्लैक कलर की ड्रेस स्टार किड बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। उनके इस ड्रेस पर ड्रैगन की लंबी डिजाइन बनी हुई है। इस स्टाइलिश आउटफिट में सुहाना बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

भारतीय रुपये के मुताबिक उनकी ये ड्रेस  2,70,000 लाख रूपये की है। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना खान की शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

वहीं उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। तस्वीर में सुहाना के अलावा अनन्या पांडे और संजय कपूर की पत्नी महीप संधू भी दिखाई दे रही हैं। बीते दिनों सुहाना अपनी दोस्त अनन्या के साथ आलीबाग के फॉर्म हाउस पर पार्टी करती नजर आईं थी। इसकी तस्वीर अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें भाई आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

बता दें कि सुहाना खान के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली सुहाना खान को पर्दे पर देखना फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर