हाई स्लिट ड्रेस में सनी लियोनी ने फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड लैग्स, यूजर्स बोले - 'हॉट बॉम्ब'

फैशन
Updated Aug 05, 2019 | 12:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, इसमें वे बेहद हॉट लग रही हैं।

Sunny Leone
Sunny Leone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश फोटोज शेयर की
  • सनी की ये फोटोज यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है
  • हाल ही में अर्जुन पटियाला में फोन नंबर को लेकर विवाद पर सनी ने माफी मांगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। हाल ही में वे फिल्म अर्जुन पटियाला में एक डांस नंबर में नजर आई थीं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी फैमिली के साथ-साथ खुद की स्टाइलिश फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 24.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट करती हैं।

हाल ही में सनी ने एक इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की। जिसमें वे बेहद हॉट लग रही थीं। यहां वे Lina Mane की एक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस ब्लैक ड्रेस पर गोल्डन स्टार्स बने हुए हैं। इस स्लीवलेस ड्रेस में टाई-अप डिटेलिंग है। सनी ने अपने लुक को गोल्डन ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान सनी ने ग्लोसी लिपस्टिक के साथ काजल और आईशैडो के साथ अपने मेकअप को हाईलाइट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on

 

हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो सनी ने अपने बालों को मैसी हाई पोनीटेल में बांधा है। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन स्ट्रेपी फुटवेयर से पूरा किया है। सनी लियोनी का ये स्टाइलिश लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। वे इस पर 'हॉट बॉम्ब', 'नाइस', 'ग्लैमरस' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। सनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on

हाल ही में वे पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला के एक सीन को लेकर चर्चा में आई। हालांकि उनका ये सीन दिल्ली के एक शख्स पुनीत अग्रवाल के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल इस सीन में सनी अपना नंबर बताती है, जो असल में दिल्ली के पुनीत अग्रवाल का है। इसके बाद से नंबर वायरल हो गया और पुनीत को हर रोज करीब 500 कॉल आने लगे। कॉलर्स सनी से बात करना चाहते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on

 

इतने कॉल्स से पुनीत परेशान हो गए। हालांकि बाद में सनी ने फिल्ममेकर्स की इस गलती के लिए मांफी मांगते हुए कहा कि सॉरी, ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं था। उम्मीद करती हूं कि उन्हें काफी मजेदार कॉल आएं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इन दिनों सनी डांस नंबर में छाई हुई हैं। अर्जुन पटियाला के अलावा वे फिल्म झूठा कहीं का के भी एक गाने 'मछली जल की रानी है' में भी दिखीं थीं। ये यो यो हनी सिंह का गाना है। इसमें सनी जलपरी के रूप में नजर आईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर