गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ लैक्मे फैशन वीक में पहुंचे फरहान अख्तर, रैंप पर कपल ने बिखेरे जलवे [वीडियो]

फैशन
Updated Aug 22, 2019 | 21:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ लैक्मे फैशन वीक में नजर आये। इस दौरान बालीवुड का ये हॉट कपल काफी शानदार लुक में नजर आया।

Farhan Akhtar, Shibani Dandekar, Ramp Walk
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आये दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस हॉट कपल को अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ फोटो शेयर करते हए देखा जाता है। हाल ही में फरहान और शिबानी की जोड़ी लैक्मे फैशन वीक में नजर आई। इस दौरान ये कपल एथनिक और बोहो लुक में काफी जंच रहा था। शिबानी एक मल्टीकलर चोली और मैचिंग हाई वेस्टेड लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अगर फरहान की बात करें तो वो प्रिंटेड कुर्ता-पजामा में डैशिंग लग रहे थे। बता दें कि फरहान और शिबानी डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शोस्टोपर्स बने थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर