क्या झील से गायब हुई एक्ट्रेस की हो चुकी है मौत? दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Actress Naya Rivera: अमेरिकी एक्ट्रेस नाया रिवेरा पिछले दो दिन से लापता हैं। वो तैरने गईं थीं और बीच झील से गायब हो गईं। क्या नाया की मौत हो चुकी है?

Naya Rivera
Naya Rivera  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या एक्ट्रेस नाया रिवेरा की मौत हो गई है?
  • नाया बुधवार को चार साल के बेटे संग झील में तैरने गई थीं
  • नाया रिवेरा बीच झील से ही गायब हो गईं जबकि उनका बेटा नांव में सोता मिला

अमेरिकी एक्ट्रेस नाया रिवेरा बुधवार से लापता हैं। नाया अपने चार साल के बेटे के साथ नांव किराये पर लेकर लेक पीरू में तैरने गई थीं और यहीं वो बीच झील से गायब हो गईं। 

क्या एक्ट्रेस की हो गई मौत?

33 साल की नाया पिछले दो दिन से लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। यह माना जा रहा है कि नाया की पानी में डूबने से मौत हो गई है और अब वेंचुरा काउंटी के शेरिफ विभाग बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रहा है और नाया के शव को ढूंढा रहा है। मालूम हो कि नाया बुधवार को दोपहर 1 बजे अपने बेटे जोसी के साथ यहां लेक में तैरने आईं थीं लेकिन बाद में नांव में केवल उनका बेटा सोता हुआ मिला।

नाया के बेटे ने लाइफ गार्ड जैकेट पहनी थी और नांव में किसी बड़े (एडल्ट) शख्स की लाइफ गार्ड जैकेट रखी थी। उनके बेटे ने बताया कि वो यहां तैरने आए थे लेकिन उनकी मां यहां वापस नहीं लौटीं। जोर्सी ने यह भी बताया कि उनकी मां ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naya Rivera (@nayarivera) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naya Rivera (@nayarivera) on

लेक पीरू में पहले भी हुए हैं हादसे

जानकारी के मुताबिक जिस लेक पीरू से नाया रिवेरा लापता हुईं हैं वहां पहले भी बहुत से हादसे हो चुके हैं। इस झील में अक्सर भंवर आ जाते हैं जिनके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं होती जिसके चलते पहले भी कुछ तैराकों की यहां मौत हो चुकी है। एक्ट्रेस के लापता होने के बाद उनकी ब्लैक मर्सिडीज जी वेगन भी पार्किंग लॉट में खड़ी मिली थी।

पूर्व पति और मां परेशान

नाया रिवेरा के इस तरह लापता हो जाने से उनकी मां योलांडा रिवेरा और पूर्व पति रयान दोर्सी काफी परेशान हैं। मालूम हो कि नाया ने 19 जुलाई 2014 को एक्टर रयान दोर्सी से शादी की थी, जिसके बाद सितंबर 2015 को उनके बेटे का जन्म हुआ।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर