Avengers Endgame: फिल्म एवेंजर्स- एंडगेम बनी 'एक्शन मूवी ऑफ द ईयर', 'आयरन मैन' बने बेस्ट मेल एक्टर

हॉलीवुड
Updated Nov 11, 2019 | 17:16 IST | IANS

People's Choice Awards 2019: साल 2019 में रिलीज फिल्म एवेंजर्स एंडगेम लोगों को खूब पसंद आई थी। हाल ही में इस फिल्म को 'एक्शन मूवी ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया है।

Avengers endgame
Avengers endgame 
मुख्य बातें
  • इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई 'एवेंजर्स एंडगेम' बेस्ट मूवी ऑफ द ईयर बन गई है।
  • पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स में फिल्म को सम्मानित किया गया।
  • फिल्म को बेस्ट एक्शन मूवी अवॉर्ड भी मिला।

मार्वेल स्टूडियोस की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' को पीपल्स च्वॉइस अवार्ड 2019 में मूवी ऑफ 2019 का खिताब दिया गया है। 'एवेंजर्स : एंडगेम' की प्रतिस्पर्धा 'टॉय स्टोरी 4', 'कैप्टन मार्वल', 'फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स : हॉब्स एंड शॉ', 'द लायन किंग', 'जॉन विक : चैप्टर 3 -पाराबेलम', 'अस', और 'स्पाइडर-मैन : फार फ्रॉम होम' से थी।

'एवेंजर्स : एंडगेम' ने 'एक्शन मूवी ऑफ द ईयर' का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं ऑनलाइन सीरीज साइंस-फिक्शन सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' ने अपने नाम 'शो ऑफ 2019' का और 'ड्रामा शो ऑफ द ईयर' का खिताब किया है। अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को मेल मूवी स्टार का अवार्ड और जैंडेया को फिमेल मूवी स्टार का अवार्ड दिया गया है। अभिनेत्री को ड्रामा टीवी स्टार ऑफ 2019 का खिताब भी मिला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Avengers: Endgame (@avengers) on


इसके अलावा कोल स्प्राउस को मेल टीवी स्टार अवार्ड और मिली बॉबी ब्राउन को फिमेल टीवी स्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। वहीं टॉम हॉलैंड को एक्शन मूवी स्टार 2019 और नोआह सेंटिनीओ को कॉमेडी मूवी स्टार 2019 का खिताब दिया गया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर