COVID-19: कोरोना वायरस ने ली इस एक्ट्रेस की जान, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Hillary Heath Passes Away: कोरोना वायरस ने ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ की जान ले ली है। हिलेरी हीथ की उम्र 74 साल की थीं। एक्ट्रेस के अलावा वह फिल्म प्रोड्यूसर भी थीं।

Hilary Heath
Hilary Heath 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस ने ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ की जान ले ली है। 
  • हिलेरी हीथ की उम्र 74 साल की थीं।
  • एक्ट्रेस के अलावा वह फिल्म प्रोड्यूसर भी थीं।  

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कई हॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस से संक्रमित हैं। अब कोरोना वायरस ने ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ की जान ले ली है। 

हिलेरी हीथ की उम्र 74 साल की थीं। हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक  उनके दत्तक बेटे एलेक्स विलियम्स ने फेसबुक पर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। एलेक्स ने पोस्ट में बताया कि वह कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 

हिलेरी हीथ का जन्म ब्रिटेन के शहर लिवरपूल में हुआ था। उन्होंने साल 1968 में माइकल रीव्स की हॉरर फिल्म विचफाइंडर जनरल (Witchfinder General) से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के अलावा वह फिल्म प्रोड्यूसर भी थीं।  

इन फिल्मों को किया था प्रोड्यूस
हिलेरी हीथ ने एक्टिंग छोड़ने के बाद उन्होंने 'एन ऑफुली बिग एडवेंचर' (An Awfully Big Adventure, 1995) और 'नील बाय माउथ' (Nil by Mouth, 1997) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हिलेरी हीथ ने साल 1974 में हिलेरी ने टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी। ये शादी 15 साल तक चली थी। हिलेरी और डंकेन हीथ का साल 1989 में तलाक हो गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sad to hear Hilary Heath has died due to Covid-19 another scream queen of horror gone. #hilaryheath #horror #tribute A post shared by Ian Ⓥ (@steelcitysaintedc) on

ग्रैमी विनर का भी हो चुका है निधन 
हिलेरी से पहले ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर Adam Schlesinger का भी कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था। हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने इसकी पुष्टि की थी। टॉम हैंक्स के अलावा कई हॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 

आपको बता दें टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ रीता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके अलावा मार्वल फिल्मों में हेमडाल का किरदार निभाने वाले एक्टर इद्रिस अल्बा और उनकी वाइफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर