मां बनने वाली है ये पॉप सिंगर, कोरोना वायरस के डर से टाली शादी

हॉलीवुड
भाषा
Updated Mar 06, 2020 | 18:39 IST

अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी (Katy Perry) पेरी जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड ओरलांडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ जापान में शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया है।

Katy Perry and Orlando Bloom
Katy Perry and Orlando Bloom 
मुख्य बातें
  • अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी ने बॉयफ्रेंड ओरलांडो ब्लूम संग टाली अपनी शादी
  • कैटी और ओरलांडो जापान में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया
  • बता दें कि कैटी जल्द ही मां बनने वाली हैं जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया था

अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी और एक्टर ओरलांडो ब्लूम ने कोरोना वायरस के मद्देनजर जापान में होने वाली अपनी शादी को टालने का फैसला किया है। चीन से पनपा नया कोरोना वायरस अमेरिका, इटली, ईरान समेत 60 से ज्यादा देशों में अपने पांव पसार चुका है।

दरअसल कैटी पेरी प्रेग्नेंट हैं। कैटी और उनके बॉयफ्रेंड ओरलांडो जू्न के करीब शादी की तैयारियों में बिजी थी। लेकिन दुनियाभर में फैल रहे इस जानलेवा कोरोना वायरस के कारण उन्होंने कथित रूप से अपनी योजना को फिलहाल टालने का फैसला किया है। इस कपल के एक करीबी सूत्र ने मैगजीन को बताया, 'जापान में 150 मेहमानों के साथ शादी की पूरी तैयारी थी। कैटी वास्तव में गर्भावस्था में विवाह करने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। वे बेहद खुश थे कि शादी को लेकर सभी तैयारियां सही चल रही हैं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब इसमें रुकावट आई है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Orlando Bloom (@orlandobloom) on

 

मालूम हो कि पेरी (35) ने हाल ही में इसकी पुष्टि की थी कि वह और ब्लूम (43) अपने पहले बच्चे के जन्म की तैयारी कर रहे हैं। कैटी ने एक वीडियो 'नेवर वॉर्न व्हाइ' साझा कर यह घोषणा की थी।

बता दें कि कैटी ने साल 2010 में स्टैंड अप कॉमेडियन रसेल ब्रांड से शादी की थी लेकिन यह लंबे समय तक टिक नहीं पाई। शादी के 14 महीने बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। मालूम हो कि कैटी और रसेल ने 23 अक्टूबर 2010 को राजस्थान में हिंदू रीति- रिवाज से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर