साउथ कोरिया के 28 साल के सिंगर किम का निधन, मौत की वजह नहीं आई सामने

Singer Passes Away at the age of 28: साउथ कोरिया के सिंगर किम जियोंग योहान का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह का अबतक खुलासा नहीं हुआ है।

Kim Jeong Yohan
Kim Jeong Yohan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साउथ कोरिया के सिंगर किम जियोंग योहान
  • किम जियोंग 28 साल के थे
  • के- पॉप स्टार की मौत की वजह सामने नहीं आई है

साउथ कोरिया के मशहूर बॉयबैंड TST के सदस्य के- पॉप सिंगर योहान का मंगलवार (16 जून) को निधन हो गया। योहान केवल 28 साल के थे और उनका असली नाम किम जियोंग योहान था। योहान पॉप ग्रुप TST के सदस्य थे। 

केजे एंटरटेनमेंट ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि योहान अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बयान में कहा गया, 'हमें यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर देने में बहुत दुख हो रहा है कि TST के सदस्य योहान अब इस दुनिया में नहीं हैं। योहान का परिवार इस समय गहरे शोक में है।' हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया कि योहान का निधन किस वजह से हुआ।

इस बयान में उन्होंने मीडिया से यह अपील की कि योहान के निधन की वजह की अटकलें ना लगाईं जाएं और इन खबरों से बचा जाए, क्योंकि इससे उनके परिवार को दुख हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by 김요한 (@yohanee0416) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by 김요한 (@yohanee0416) on

साल 2013 में बने थे के- पॉप का हिस्सा

योहान साल 2013 में NOM (No Other Man) ग्रुप के साथ के- पॉप में शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2017 में वो 6 हिस्सों के ग्रुप TST से जुड़े थे। उनकी आखिरी सिंगल एलबम इस साल रिलीज जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसका नाम काउंट डाउन है। 

निधन से 15 दिन पहले जताई थी ये इच्छा

योहान के निधन की खबर से उनके फैंस हैरान हैं। योहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अपने निधन से करीब 15 दिन पहले 31 मई को उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं ट्रैवल करना चाहता हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by 김요한 (@yohanee0416) on

योहान की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज पर कमेंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साउथ कोरिया के सिंगर Lee Kiseop ने कमेंट कर लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं योहान.. मैं तुम्हें याद करता हूं।' बता दें कि योहान का अंतिम संस्कार गुरुवार को योंगिन कैथोलिक पार्क सिमेट्री (Yongin Catholic Park Cemetery) में किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर