Malang Review: आखिर तक सीट पर बांधे रखती है मलंग, मिलेगा दमदार एक्शन और थ्रिल

Critic Rating:

Malang Review In Hindi: एक्टर आदित्य रॉय कपूर और डायरेक्टर मोहित सूरी की जोड़ी मलंग से एक बार फिर वापसी कर रही है। चॉक्लेटी बॉय आदित्य रॉय कपूर फिल्म में पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। जानिए कैसी है फिल्म...

Malang
Malang 

Malang Movie Review: आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के जरिए आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी की जोड़ी वापस लौट रही है। साल 2013 में इस जोड़ी की फिल्म आशिकी 2 ब्लॉकबस्टर थी।

कहानी
मलंग फिल्म की कहानी क्रिसमस की एक रात पहले शुरू होती है। सीरियल किलर अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक के बाद एक कुछ पुलिसवालों की जान ले रहा है। पुलिस ऑफिसर अगाशे  (अनिल कपूर) और माइकल रोड्रिग्ज (कुणाल खेमु) इस केस की तहकीकात कर रहे हैं।

बैकग्राउंड मे अद्वैत की असली कहानी सामने आती है। अद्वैत और सारा (दिशा पाटनी) की मुलाकात गोवा में क्रिसमस पार्टी में होती है। अद्वैत एक फोटोग्राफर और खामोश रहने वाला आदमी है।  वहीं, सारा मस्तमौला लड़की है, जो अपनी जिंदगी में गोवा में ही उन दोनों की मुलाकात एक ड्रग पेडलर (एली अवराम) से होती हैं।

दिशा पाटनी और आदित्य की लव स्टोरी आगे बढ़ती है, लेकिन तभी पुलिस के साथ दिशा और आदित्य का सामना होता है। इसके बाद फिल्म ट्विस्ट लेती है। अब क्यों अद्वैत पुलिसवालों की हत्या कर रहा है। क्या है दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और पुलिसवालों के बीच ये खेल। इसके लिए अब आपको फिल्म देखनी होगी। 

 

 

रिव्यू 
मोहित सूरी की मलंग को बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाएगा। दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की केमिस्ट्री जबरदस्त है । साथ ही अरसे बाद एक फिल्म में शानदार ओरिजिनल गाने सुनाई दिए हैं।    
 
फिल्म का पहला हाफ काफी धीमा है। हालांकि, फिल्म के डायलॉग और म्यूजिक आपको बांधे रखता है। आदित्य रॉय कपूर ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। रोमांटिक और चॉकलेटी बॉय का किरदार निभा चुके आदित्य एक्शन सीन करते हुए काफी सहज लग रहे हैं। 

दिशा पाटनी अपनी पर्सनेलिटी की तरह ही एक चुलबुली और मस्तमौला लड़की के रोल में काफी सहज लग रही हैं। हालांकि, कुछ सीरियस सीन में दिशा की डायलॉग डिलीवरी निराश करती हैं। 

 

 

अनिल कपूर एक ड्रग एडिक्ट पुलिस ऑफिसर के रोल को बेहतरीन ढंग से निभाया है। मोहित सूरी का डायरेक्शन कसा हुआ है। हालांकि, वह आशिकी 2 का जादू दोहराने में विफल रहे हैं। फिल्म की लोकेशन और गोवा की लाइफ और स्याहा पक्ष को बेहतरीन ढंग से दिखाया है।

कमजोर कड़ी
कुणाल खेमू की एक्टिंग मलंग की कमजोर कड़ी है। इसके अलावा फिल्म की कहानी और बेहतर ढंग से लिखा जा सकता था। इसके अलावा फिल्म में कई जगह कहानी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। इसके अलावा फिल्म के ट्विस्ट भी कमजोर हैं। 

फिल्म का पहला हाफ जहां काफी धीमा चल रहा है। वहीं, फिल्म का दूसरा हाफ जरूरत से ज्यादा फास्ट है। इसके अलावा फिल्म की एडिटिंग और खासकर क्लाइमैक्स आपको निराश कर सकता है। 

 

 

क्या देख सकते हैं फिल्म 
आप यदि एक्शन फिल्मों के फैन हैं, तो मलंग देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने कई वक्त से कोई अच्छी थ्रिलर फिल्म नहीं देखी है, तो मलंग आपके लिए एक ऑप्शन हो सकती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर