Mona Singh Lohri Celebration: शादी के बाद मोना सिंह ने ऐसे मनाई लोहड़ी, देखें फोटोज और वीड‍ियो

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jan 14, 2020 | 10:01 IST

Mona Singh First Lohri Celebrations : शादी के बाद मोना सिंह की पहली लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस सेल‍िब्रेशन की तस्‍वीरें और वीड‍ियो मोना ने सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िए हैं।

Mona Singh Lohri Celebration: शादी के बाद मोना सिंह ने ऐसे मनाई लोहड़ी, देखें फोटोज और वीड‍ियो
Mona Singh First Lohri Celebration  |  तस्वीर साभार: Times Now

टीवी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मोना सिंह की हाल में शादी हुई है और पंजाबी कल्‍चर के अनुसार शादी के बाद उनकी पहली लोहड़ी को जोरदार तरीके से सेल‍िब्रेट क‍िया गया। इस जश्‍न की तस्‍वीरें मोनो ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में मोना अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ पारंपर‍िक परिधान में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में लाल चूड़ा बेहद फब भी रहा है। मोना ने अपने पैरेंट्स के साथ भी तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। 

जस्‍सी जैसी कोई नहीं से चर्चा में आईं मोना सिंह ने इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी। कपल का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था जिसमें मोना ने प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा कैरी किया था। मोना सिंह के पति श्याम राजगोपालन की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से श्याम की एक 10 साल की बेटी है। दोनों प‍िछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

देखें Mona Singh Lohri Celebration Photos and Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happpyyyy lohri #love #lights #happiness #mygang A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#lohricelebration #happyfaces A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on

वैसे अपनी वेड‍िंग में मोना सिंह बहुत मस्‍ती करती नजर आई थीं। वहीं मोना सिंह इससे पहले करण ओबरॉय और विद्युत जामवाल के साथ भी रिलेशनश‍िप में रह चुकी हैं। लेकिन 2013 में आए एक एमएमएस के कारण विद्युत से उनके र‍िलेशन में दरार आ गई थी। 

अगर काम की बात करें तो मोना सिंह आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करने वाली हैं। ये फिल्म साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मोना इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में काम कर चुकी हैं। वह एकता कपूर की एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर