चाइल्ड आर्टिस्ट Advit Sood ने छोड़ा छोटी सरदारनी टीवी शो, यूवी के माता-पिता ने शूटिंग पर जाने से किया साफ मना

TV Child Artist Advit Sood QUITS Show: सिमरन सचदेवा को अचानक ही छोटी सरदारनी शो से बाहर कर दिया गया। अब एक और चाइल्ड एक्टर ने ये शो छोड़ दिया है...

Choti Sarrdaarni Child Artist Advit Sood QUITS show Know Why
छोटी सरदारिनी टीवी शो।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिमरन सचदेवा को अचानक ही शो छोटी सरदारनी से बाहर कर दिया गया।
  • अब सिमरन की जगह शो में दृष्टि ग्रेवाल नजर आएंगी। 
  • सिमरन के बाद एक और एक्टर ने छोटी सरदारिनी टीवी छोड़ दिया है।

टीवी शो छोटी सरदारनी इन दिनों चर्चा में है। 15 जून से छोटी सरदारनी की स्टारकास्ट फिर से शो की शूटिंग शुरू करने वाली है। वैसे हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस सिमरन सचदेवा को शो से निकाल दिया गया है। इसके बाद से छोटी सरदारनी खूब सुर्खियों में आ गया। सिमरन सचदेवा को अचानक ही शो से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह अब दृष्टि ग्रेवाल नजर आएंगी। 
सिमरन सचदेवा ने इस पूरे मामले पर बताया था कि उनके साथ शो के प्रोड्यूसर्स में एक ने मिसबिहैव किया था। इतना ही नहीं फीस को लेकर भी काफी अनबन चल रही थी। सिमरन से सैलरी में बहुत ज्यादा प्रतिशत कटौती करने को लेकर दबाव डाला जा रहा था। इन्हीं सभी वजहों से एक्ट्रेस ने खुद को शो से बाहर कर लिया। अब खबर आ रही है कि छोटी सरदारनी के एक चाइल्ड एक्टर ने भी शो छोड़ दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@advit_2012) on


कोरोना की वजह से चाइल्ड एक्टर ने छोड़ा शो
हम बात कर रहे हैं चाइल्ड आर्टिस्ट अद्वित सूद की। छोटी सरदारनी टीवी शो में यूवी का रोल निभा रहे अद्वित सूद ने भी सीरियल छोड़ दिया है। इसकी वजह दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस बीमारी है। कोरोना का खतरा देखते हुए अद्वित सूद के पेरेंट्स शूटिंग पर जाने को लेकर सहमत नहीं है। इसी वजह से अद्वित सूद ने ये शो छोड़ दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@advit_2012) on


मेकर्स ढूंढ रहे रिप्लेसमेंट
छोटी सरदारनी में परम के साथ-साथ यूवी का किरदार भी बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों को ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब शो के मेकर्स अद्वित सूद के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द शूटिंग शुरू की जा सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर